फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपचिपी गर्मी में बहुत सारा मेकअप नहीं बस लिपस्टिक के ये शेड ही हैं काफी, चेहरा दिखेगा खूबसूरत

Thu, 17 Sep 2020 10:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
beauty
मानसून के मौसम में उमसभरी गर्मी काफी परेशान करती है। ऐसे में बहुत सारा मेकअप चेहरे को नुकसान पहुंचाता। वैसे तो आजकल वाटर प्रूफ मेकअप आते हैं लेकिन बहुत ज्यादा पसीने की वजह से इसके बह जाने का डर रहता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि बिना मेकअप के भी चेहरा खूबसूरत नजर आए तो लिपस्टिक का सही शेड ही काफी होगा। तो चलिए देखें लिपस्टिक के खूबसूरत शेड लुक को परफेक्ट बनाने के लिए। 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
चेहरे को बिना मेकअप भी खूबसूरत दिखाना है तो बस टोनर से चेहरे की त्वचा को साफ कर एक अच्छे से लिप कलर को अप्लाई करें। फ्यूशिया पिंक कलर का शेड इस मौसम में चेहरे को खूबसूरत लुक देगा। उमसभरी गर्मी में इस कलर का लिप कलर फ्रेश लुक देता है।

   
विज्ञापन

3 of 5
lipstick
कोरल शेड
कोरल शेड का लिप कलर फॉर्मल लुक के साथ ही ब्राइट स्किन टोन पर सूट करता है। क्रीमी टेक्सचर होने के साथ ही ये ट्रेंड में भी है। वहीं जूम मीटिंग के लिए भी ये शेड बिल्कुल परफेक्ट है।

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
न्यूड शेड लिप कलर
अगर आप नेचुरल लुक के साथ ही बोल्ड लुक चाहती हैं तो आजकल न्यूड शेड या फिर ब्राउन शेड के लिपकलर भी बेस्ट ऑप्शन हैं। वहीं इस लिप शेड के साथ ब्राउन कलर का आईशैडो भी मैच किया जा सकता है। जो आपको गॉर्जियस लुक देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lipstick
चेरी लिप्स
अगर आप प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं तो चेरी लिप कलर भी परफेक्ट लगेगा। अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में वो चेरी लिप शेड की लिपस्टिक लगाएं नजर आती हैं। जिसके साथ शिमरी आईशैडो और मस्कारे के साथ लुक को पूरा किया गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें