मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में बने रहना जानती हैं। बोल्ड और ग्लैमरस कपड़ों में जब भी मलाइका कैमरे के सामने होती हैं। तो उनके फैंस और ट्रोलर्स नें जंग छिड़ जाती है। फैंस जहां इस उम्र में भी फिट फिगर और बोल्डनेस के दीवाने हैं तो वहीं ट्रोलर्स को तो बस मौके की तलाश रहती है। इन दिनों अपने आने वाले शो के साथ ही मलाइका नए गाने की वजह से भी सुर्खियों में है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा आयुष्मान खुराना के साथ गाने में नजर आने वाली है। जिसमे उनका लुक्स हर बार की तरह ही बोल्ड दिख रहा है।