मलाइका अरोड़ा 47 की उम्र में भी बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती हैं। जिन्हें देखकर नई उम्र की एक्ट्रेस भी रश्क करने लगे। इसके साथ ही उनका बोल्ड स्टाइल हर किसी के बस की बात नही है। वो जितनी आसानी से बोल्ड नेकलाइन और एक्स्ट्रीम शार्ट्स ड्रेसेज के साथ ग्लैमर दिखाती हैं। ऐसा करना हर किसी के बस की बात नही है। भले ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल करें। लेकन उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देख हर किसी की बोलती बंद हो जाती है। वहीं मलाइका भी अपनी इस फिटनेस का राज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। योग के जरिए अपनी गजब की फिट फिगर पाने के बाद वो हर किसी को योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। यहीं नहीं मलाइका अपनी फिटनेस के साथ ही अपने दमकते चेहरे का भी सीक्रेट फैंस के साथ साझा करती हैं। ज्यादातर मौकों पर वो घरेलू नुस्खों को ही अपनाती दिखती हैं। जिसे देख आम लड़कियां भी आसानी से टिप्स ले सकती हैं। हमेशा फिटनेस का मंत्रा साझा करने वाली मलाइका ने अपने बेदाग चेहरे का भी सीक्रेट साझा किया था। आगे की स्लाइड में जानें क्या है वो नुस्खा।