फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान फिट रहने के साथ ही मलाइका रख रहीं अपनी त्वचा का ख्याल, इस तरह से करती हैं देखभाल

Mon, 30 Mar 2020 01:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सेलिब्रेटीज भी अपने घरों में कैद हैं। इसके बावजूद वो फैंस को एंटरटेन करने के साथ ही जागरुक करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस काम में हमेशा ग्लैमरस अवतार में दिखने वाली मलाइका अरोड़ा भी पीछे नहीं है। घर पर ही योगा करने के सलाह देने के साथ ही वो अपने फैंस के लिए दिनभर के रुटीन के बारे में भी बता रही हैं। पिछले दिनों गॉर्जियस मलाइका ने अपने रसोई का वीडिया इंस्टाग्राम पर डाला था। जिसमें वो खाना बनाते हुए नजर आ रही हैं। अबकी बार मलाइका ने बताया है कि आइसोलेशन के बीच अपनी त्वचा का कैसे ख्याल रखा जाए। तो चलिए जानें कि कैसे मलाइका खुद अपनी त्वचा को दमकता हुआ रखती हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Instagram
मलाइका केवल ग्लैमरस कपड़ों और हैवी मेकअप में ही नहीं नजर आती। वो कई बार बिना मेकअप के भी स्पॉट हो चुकी हैं। जिसमें उनकी ग्लोइंग स्किन साफ बताती है कि वो नेचुरल ब्यूटी हैं और उनके हमेशा फिट रहने का असर चेहरे पर भी साफ दिखता है। मलाइका प्राकृतिक चीजों को चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
45 साल की उम्र में उनकी त्वचा 20 साल की लड़की को भी मात देती है। इसका क्रेडिट वो नींबू पानी को देती हैं। गुनगुने पानी में नींबू को मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। 
 

4 of 5
- फोटो : instagram
मलाइका ने अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो ऐलोवेरा जेल लगाए नजर आ रहीं थीं। ऐलोवेरा जेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसको लगाने से चेहरे को बहुत सारे फायदे होते हैं। तो चलिए जानें कि ऐलोवेरा जेल कैसे त्वचा को दमकता हुआ बनाता है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐलोवेरा जेल का एंटी इंफ्लेमेट्री गुण दानों और मुंहासों को कम करने का काम करता है। इसके साथ ही ये ऑइल को कंट्रोल करने में भी माहिर है। साथ ही चेहरे के मॉइश्चर को भी बचाता है। ऐलोवेरा जेल टैनिंग को भी कम करने का काम करता है। इन्हीं गुणों की वजह से मलाइका भी ऐलोवेरा जेल की मुरीद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें