गर्मियां शुरू हो गई हैं। खुद को कंफर्टेबल लगने के साथ ही आंखों को सुकून देने वाले कलर और प्रिंट वाली ड्रेसेज हर कोई पहनना चाहता है। फ्लोरल ड्रेस को गर्मियों के लिए बिल्कुल माकूल माना जाता है। सब्यसाचा से लेकर अबु जॉनी और संदीप खोसला और मसाबा गुप्ता फ्लोरल प्रिंट को समर या स्प्रिंग कलेक्शन में उतार चुकी हैं। नीना गुप्ता भी अक्सर इस तरह की ड्रेस में स्पॉट हो चुकी हैं।