फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडस्टैंड करते मलाइका की यह पोस्ट हुई वायरल, तस्वीरें देख नजरें हटाना होगा मुश्किल

Wed, 04 Mar 2020 12:52 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। खुद को मेंटेन करने के लिए बॉलीवुड की यह मशहूर अदाकारा अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते 46 की उम्र में भी वह काफी जवान दिखतीं हैं। इतना ही नहीं मलाइका हमेशाा अपने वर्कआउट का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। एक बार फिर मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें डाली हैं, जिसकी  सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की एक ऐसी तस्वीर को पोस्ट किया है, जो तेजी से उनके फैन्स के बीच वायरल हो रही है। इस फोटो  के कैप्शन में हैंडस्टैंड लिख उन्होनें इसे करने का तरीका भी बताया है...
 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
कैप्शन में उन्होंने बताया कि हैंंडस्टैंड करने कि लिए पहले फर्श पर लेट जाएं। अपनी हथेलियों को फर्श पर दोनों ओर से फैला लें। अब दोनों हथेलियों के बल के सहारे अधो मुख श्वानासन के पोज में आएं। अब अपने पैरों को धीरे धीरे उठाने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि भार आपके तलवे पर हो। जब दोनों पैर पूरी तरह ऊपर की ओर उठ जाएं, फिर पैैरों को आराम से कैंची की तरह बाहर की तरफ फैलाने की कोशिश करें। इस दौरान लंबी- लंबी सांस लेते और छोड़ते रहें। पहले दाएं पैर फिर बाएं पैर को नीचे की तरफ धीरे-धीरे लाएं। इसके बाद थोड़ी देर बालासन में आराम करें। एनर्जी से भरपूर दिन पानेे के लिए यह आसान करके जरूर देखें। मलाइका ने सभी महिलाओं से आग्रह भी किया कि वह इस योग को करें।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हैंडस्टैंड योग करने से आपके सिर और गर्दन की ओर हो रहे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह योग मन को स्फूर्ति देता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम के दौरान ध्यान लगाने में मदद मिलेगी। यह मल त्याग और श्वास-प्रश्वास पर भी नियंत्रण रखता है। आपको मलाइका अरोड़ा के इस हैंडस्टैंड स्टेप्स योग को जरूर फॉलो करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
फिटनेस के मामले में मलाइका बाकी एक्ट्रेस के मुकाबले काफी आगे हैं। मलाइका निरंतर अपने सोशल मीडिया के एकाउंट पर फिटनेस और योगा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें