फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर ने पहना एक जैसा लहंगा, किसका लुक दिखा बेहतर

Thu, 02 Apr 2020 02:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
कई बार ऐसा होता है कि बॉलीवुड के सितारों के ड्रेस एक दूसरे से मैच कर जाते हैं। ऐसे में उनके बीच ये चुनना थोड़ा मुश्किल होता है किसका लुक ज्यादा बेहतर है। पिछली बार कियारा आडवाणी और कृति सेनन के लहंगे को देखने के बाद इस बार मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर के एक जैसे लहंगे हम लेकर आएं हैं। जिनकी तस्वीर को देख आप तय नहीं कर पाएंगे किसका लुक ज्यादा बेहतरीन है। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें मलाइका और सोनम कपूर के खूबसूरत लहंगे। 


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से चर्चा बटोरती हैं। लेकिन उनके ग्लैमरस लुक की बात भी बिल्कुल अलग होती है क्योंकि वो जिस भी आउटफिट को पहन लेती हैं वो खुद ब खुद ग्लैमरस हो जाता है। क्रश्ड गोल्ड पैटर्न का ये लहंगा मलाइका ने काले रंग के फुल स्लीव क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया है। जिसके साथ ग्रीन रंग थ्री लेयर नेकलेस इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते दिख रहा है। 




 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
एथिनिक फ्यूजन लुक में तैयार मलाइका का लुक बेहद खास है। न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ आंखों पर लाइट मेकअप और मैचिंग के स्टड लुक को पूरा कर रहें हैं। वहीं उनकी अदाएं इस आउटफिट को पार्टी रेडी बनाने के लिए परफेक्ट हैं।


 

4 of 5
- फोटो : instagram
सोनम कपूर ने इस क्रश्ड गोल्डन लहंगे को पूरा एथिनिक लुक दिया है। डीप वी प्लंगिग नेकलाइन ब्लाउज और गोल्डन चुनरी के साथ इस क्रश्ड गोल्डन लहंगे के लुक को पूरा किया गया है। साथ में मैचिंग नेकपीस और हाई बन में सोनम बेहद आकर्षक लग रही हैं। हालांकि उनका गोल्ड पर गोल्ड टीमअप थोड़ा कम स्टाइलिश है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
बता दें कि क्रश्ड गोल्ड या सिल्वर रंग के लहंगे को आप चाहे तो अलग-अलग स्टाइल में कैरी कर सकते हैं। करीना कपूर भी इस आउटफिट में डांस इंडिया डांस के मंच पर नजर आ चुकी हैं। उन्होंने क्रश्ड सिल्वर रंग का लंहगा शो में पहनने के लिए चुना था। जिसके साथ वी प्लगिंग नेकलाइन और कलमकारी चुनकी के साथ लुक को पूरा किया गया था। करीना का ये लुक बेहद उम्दा था। जिसे देख हर कोई तारीफ कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें