फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवली सूरत भी दमकेगी अगर रसोई में रखीं इन पांच चीजों का करेंगी इस्तेमाल

Mon, 21 Dec 2020 08:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुंदरता की परिभाषा केवल गोरापन नही है। सांवली सी सूरत भी अगर दमकती और बेदाग दिखती है तो बेहद खूबसूरत लगती है। लेकिन धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से कई बार त्वचा मुरझाई सी दिखने लगती है। साथ ही दाने और मुंहासे निकलना शुरू हो जाते हैं। इसलिए समय रहते त्वचा की सही तरीके से देखभाल कर चेहरे को दमकता हुआ बनाया जा सकता है। इसके लिए बहुत सारे मेकअप के प्रोडक्ट नहीं बस रसोई में रखी इन चीजों को इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में चेहरा निखरा हुआ नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
lentils - फोटो : pixa
मसूर की दाल 
मसूर की दाल से त्वचा में जबरदस्त निखार देखने को मिलता है। बस मसूर की दाल को रातभर के लिए कच्चे दूध में भिगोकर रख दें। सुबह इसी दूध के साथ बारीक पेस्ट बना लें। फिर चेहरे और गर्दन के साथ ही चाहें तो हाथों और पैरों पर लगाकर सूखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर नहा लें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद त्वचा का निखार खुद नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा में निखार चाहिए तो नींबू असरदार होता है। नींबू और शहद का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूखने लगे तो ग्लिसरीन की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें। फिर गुलाबजल वाले पानी से चेहरे को धो लें। शहद जहां त्वचा को नमी देगा वहीं नींबू का ब्लीचिंग गुण त्वचा को साफ करने और दाग-धब्बों को हटाने में मदद करेगा।

4 of 5
बेसन का पैक तो किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है। बस बेसन को लेकर इसमे कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला लें। फिर गुलाबजल के सहारे इसे फैस पैक में बदल लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ा लें और सामान्य पानी से चेहरे को धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरौंजी के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
त्वचा की रंगत को अगर आप निखारना चाहती हैं तो चिरौंजी आपकी मदद कर सकती है। चिरौंजी को रातभर भिगोकर सुबह पीस लें। अब चिरौंजी को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर स्क्रब कर हल्के हाथों से निकाल दें। सप्ताह में दो बार इस उपाय को करने से त्वचा की रंगत बिल्कुल खिली हुई दिखने लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें