फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: जान्हवी कपूर की वो साड़ियां जिन पर आया लड़कियों का दिल

Sun, 20 Dec 2020 03:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर अपने एलिगेंट फैशन सेंस की वजह से प्रशंसकों के दिल में जगह बनाने में कायमाब हुई हैं। मौका चाहे कोई भी हो जान्हवी हर बार काफी कूल और आरामदायक कपड़ों को ही पहने दिखती हैं। साल 2020 वैसे तो लॉकडाउन और कोरोना महामारी की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहा। वहीं इस साल बहुत सारे इवेंट भी देखने को नहीं मिले। लेकिन दिवाली के मौके पर जब जान्हवी कपूर पीली साड़ी में नजर आईं। त्योहार के मौके पर उनका ये लुक प्रशंसकों को काफी पसंद आया। जान्हवी कपूर अक्सर इस तरह की खूबसूरत साड़ियों को पहने दिख चुकी हैं। तो चलिए देखें जान्हवी कपूर के सालभर में पहनी वो साड़ियां, जिन्हें देख लड़कियों का इन पर दिल आना तय है।
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
लाल साड़ी में लूटी थी महफिल 
साल की शुरूआत में ही एक इवेंट में पहुंची जान्हवी कपूर ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। प्लेन लाल साड़ी का शिमरी बॉर्डर और उससे मैच करते स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जान्हवी ने बीच वेव कर्ली बालों को बना रखा था। 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
पीली साड़ी से बनी बात
दिवाली के मौके पर जब छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की अभिनेत्रियां लहंगे से लेकर कुर्ते और शरारे में नजर आईं। वहीं जान्हवी कपूर की साड़ी ने फैंस का दिल चुरा लिया था। डिजाइन मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पीली साड़ी जिस पर गोल्डन शिमरी बॉर्डर बना था। वहीं इस साड़ी के साथ जान्हवी ने पील रंग के एंब्रायडरी वाले हाफ बाजुओं वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था।

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
हालांकि ये पहली बार नहीं था जब जान्हवी कपूर अपनी साड़ियों के चुनाव से सबकी तारीफ बटोर रही थीं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो जान्हवी लाल रंग की साड़ी को पहने दिख चुकी हैं। जिसमें ये बाला बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही है। इस सिंपल सी साड़ी के साथ भी जान्हवी कपूर मल्टीकलर एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को पहने पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
बात करें जान्हवी कपूर के स्टाइल की तो वो ज्यादातर क्यूट कपड़ों को पहने स्पॉट होती हैं। इन दिनों उनकी ग्रीन स्कार्फ टॉप वाली तस्वीर काफी वायरल हो रही है। लेकिन बात जब पारंपरिक परिधानों की आती है तो उनके पास साड़ियों का कलेक्शन सबसे ज्यादा नजर आता है। जिसमें ये गुलाबी रंग की साड़ी में जान्हवी का लुक भी बेहद खूबसूरत दिखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें