फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा शर्मा ने दी स्टाइल के मामले में रश्मि देसाई को टक्कर, देखें बिग बॉस के घर की सात तस्वीरें

Sat, 15 Feb 2020 12:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mahira Sharma and Rashami Desai - फोटो : twitter
बिग बॉस के घर का आज आखिरी दिन है। फिनाले एपिसोड में विजेता घोषित हो जाएगा। जिसके साथ ही घर में रहने वाले कंटेस्टेंट भी चले  जाएंगे। पूरे तीन महीनों में इन कंटेस्टेंट के झगड़े तो फेमस हुए। सारे घरवाले भले ही खाने और काम को लेकर झगड़े करने में व्यस्त रहें हों  लेकिन बिग बॉस के घर में स्टाइल और ग्लैमर भी कम नहीं दिखा। रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला का स्टाइल सेंस हर बार बहुत ही खूबसूरत दिख रहा था। इस मामले में माहिरा शर्मा आगे दिखीं, उन्होंने पूरे सीजन में एक से बढ़कर एक बढ़िया कपड़े पहने। चलिए देखें माहिरा शर्मा के खूबसूरत स्टाइल सेंस की छह तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 7
माहिरा शर्मा - फोटो : Social Media
बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में माहिरा अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आने वाली हैं। स्काई  ब्लू रंग की इस ड्रेस को वो आज पहनेंगी। ऑफ शोल्डर लांग ड्रेस और मेसी हेयर स्टाइल में माहिरा कहर ढाने को तैयार दिख रही हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 7
माहिरा शर्मा - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में माहिरा ने एक से बढ़कर एक ड्रेसेज पहनी थी। जिस एपिसोड में गौतम गुलाटी ने घर में एट्री की थी उस दिन ऑफ व्हाइट और सिल्वर रंग की ऑफ शोल्डर फ्रिल ड्रेस में माहिरा बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।


 

4 of 7
माहिरा शर्मा - फोटो : Social Media
वीकेंड के वार में माहिरा शर्मा ने पीले रंग  का सलवार कुर्ता पहन रखा था। जिसके साथ पीले रंग की ईयररिंग सबका ध्यान खींच रही थी। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में माहिरा शर्मा सांतवी कंटेस्टेंट थी जो घर से बेघर हुईं थी। माहिरा के अलावा बेघर होने के लिए आरती सिंह और शहनाज कौर गिल नॉमिनेटेड थीं। माहिरा को घर से बाहर निकालने की प्रकिया भी थोड़ी अलग थी।
विज्ञापन

6 of 7
माहिरा शर्मा - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में हर वीकेंड के वार में माहिरा शर्मा का स्टाइलिश लुक नजर आता था। जिसमें वो बाकी कंटेस्टेंट पर भारी पड़ती थीं। पारस के साथ रिश्ते को लेकर वो हमेशा ही सुर्खियों में बनी हुईं थीं। पिंक कलर के लांग गाउन में माहिरा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। जिसे देख फैंस की निगाह बस उन पर ही ठहर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माहिरा शर्मा - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में माहिरा शर्मा ने एंट्री ही बड़े ही खूबसूरत अंदाज में ली थी। पिंक कलर की शार्ट फ्लोरल ड्रेस और लाल बैग कंधे पर डालें माहिरा ने घर में कदम रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें