प्रेम दिवस जैसे खास दिन पैदा हुईं 50 के दशक की हीरोइन मधुबाला फिल्मों में अपने खास किरदारों को लेकर याद की जाती हैं। फिल्मों के आखिर में मौत वाले किरदारों की वजह से उनका नाम ट्रेजडी क्वीन भी रख दिया गया था। हांलाकि उनका असल जीवन भी किसी फिल्म से कम नहीं था। कम उम्र में ही दिल की बीमारी ने उनकी जान ले ली थी। लेकिन अपने छोटे से जीवन में फिल्मों में लंबी पारी खेलने वाली मधुबाला अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी याद की जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
बहुत ही कम उम्र में उन्होंने फिल्मों में नायिका का किरदार निभाना शुरू कर दिया था। सबसे खास बात है कि मात्र 14 साल की उम्र में अभिनय के जरिए एक परिपक्व उम्र की लड़की का किरदार निभाने वाली मधुबाला का अभिनय लाजवाब था।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : social media
फिल्म हावड़ा ब्रिज में उनका स्टाइलिश किरदार तो याद ही होगा। जिसमें वो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं थी।
4 of 7
मधुबाला का फैशन सेंस कमाल का था। फिल्म मुगल ए आजम में माथे पर बड़ा मोतियों की लटकन का मांगटीका और बड़ी सी नथ आज भी लड़कियों को लुभाता है।
विज्ञापन
5 of 7
हिंदी सिनेमा की मधुबाला ही एकमात्र अभिनेत्री ऐसी थीं जिनकी खूबसूरती की तुलना हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मैरिलिन मुनरो से की जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : social media
मधुबाला की हर तस्वीर से उनकी खूबसूरती साफ झलकती है। हरे रंगे के खूबसूरत लहंगे में तैयार मधुबाला की खूबसूरती लाजवाब दिख रही है।
मधुबाला के करियर की बहुत सी ऐसी यादगार फिल्में हैं जिनके किरदार बेहद खास थे और इनमें उनकी अदाकारी भी लाजवाब थी। मधुबाला की अहम फिल्मों में नीलकमल, मुगल ए आजम, हॉफ टिकट, बरसात की रात, हावड़ा ब्रिज शामिल है।