शनाया कपूर बीटाउऩ की वो स्टार किड्स हैं जो बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों से लेकर दोस्तों के साथ आउटिंग पर निकलीं शनाया जबरदस्त फैशनेबल लुक में दिखती हैं। जिसकी वजह से फैंस भी उन्हें काफी लाइक करते हैं। लेकिन केवल शनाया कपूर ही नहीं उनकी मां महीप कपूर भी काफी स्टाइलिश हैं। जब भी मां और बेटी साथ में नजर आती हैं। तो मां के स्टाइल पर ही हर किसी की निगाहें अटक जाती हैं। फिर वो चाहे किसी पार्टी में बेटी के साथ पहुंची हो या फिर फैमिली के साथ लंच डेट पर। हर बार उनका लुक्स लाइमलाइट बटोर लेता है।