फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर टीवी की मां पार्वती की तरह हों तैयार

Sat, 15 Feb 2025 02:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahashivratri 2025 Outfit Ideas inspired by Sonarika Bhadoria घर-घर पर सोनारिका को पसंद करने वाली महिलाएं उनके लुक्स और एथनिक कपड़ों से प्रेरणा लेकर महाशिवरात्रि पर तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सोनारिका भदौरिया - फोटो : Instagram
Mahashivratri 2025 Outfit Ideas Inspired by Sonarika Bhadoria: महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ऐसे में महिलाएं गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए महाशिवरात्रि पर खास पूजन और उपवास करती हैं। महाशिवरात्रि के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के दर्शन के लिए जाती हैं। 

भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में अगर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं और पर्व पर खास तैयार होने की इच्छा रखती हैं तो टीवी की पार्वती के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। टीवी की माता पार्वती के तौर पर मशहूर हुई सोनारिका भदौरिया मां पार्वती के रोल के अलावा एथनिक आउटफिट में खूबसूरती को लेकर काफी लोकप्रिय हैं।

घर-घर पर सोनारिका को पसंद करने वाली महिलाएं उनके लुक्स और एथनिक कपड़ों से प्रेरणा लेकर महाशिवरात्रि पर तैयार हो सकते हैं। 
  
 
विज्ञापन

2 of 6
सोनारिका भदौरिया - फोटो : Instagram
पीली साड़ी
  • सोनारिका भदौरिया के पास सिल्क और बनारसी साड़ियों को बहुत खूबसूरत कलेक्शन है।
  • डीप नेक ब्लाउज हो या बंद गले का ब्लाउज हो, दोनों ही सोनारिका पर कलाम दिखते हैं।
  • आप भी महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए इस तरह की पीली साड़ी पहनकर तैयार हो सकती है।
  • सिंपल ज्वेलरी के साथ लुक परफेक्ट लग सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
सोनारिका भदौरिया - फोटो : Instagram
सिंपल सूट में स्टाइल 
  • अंगरखा स्टाइल ब्राइट कलर सूट से खुद को स्टाइल करें।
  • इस सूट में उनका सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल दिखता है।
  • हैवी इयररिंग्स और सिंपल नेक चेन, पेंडेंट या मंगलसूत्र को पहन सकती हैं।
  • बालों में लूज लो बन बना कर गजरे से सजाएं।

4 of 6
सोनारिका भदौरिया - फोटो : Instagram
ब्लैक गोल्डन साड़ी 
 
  • सोनारिका हल्के और क्लासिक साड़ियों में गजब की खूबसूरत लगती हैं।
  • ब्लैक और गोल्डन साड़ी सोनारिका की खूबसूरती में निखार ला रही है, इसी तरह आप पर भी जंचेगी।
विज्ञापन

5 of 6
सोनारिका भदौरिया - फोटो : Instagram
अनारकली सूट
  • सोनारिका भदौरिया फ्लोर-लेंथ अनारकली में रॉयल और एलिगेंट दिखती हैं।
  • सोनारिका के लॉन्ग या फ्लोर लेंथ अनारकली सूट को आप भी अपना सकते हैं।
  • गोल्डन बॉर्डर के साथ आॅफ व्हाइट सूट में अभिनेत्री एलिगेंट लुक में हैं।
  • इस तरह के सूट के साथ लाल रंग की चूड़ियों से खुद को स्टाइल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनारिका भदौरिया - फोटो : Instagram
सादगी में भी खूबसूरती
  • सोनारिका सादगी में भी खूबसूरत दिखती हैं।
  • इस तरह के पेस्टल रंग की हल्की साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
  • अगर महाशिवरात्रि पर मंदिर दर्शन के लिए जा रही हैं तो हल्की साड़ी पहनें।
  • मिनिमल ज्वेलरी और हल्का मेकअप लुक को सादगी के साथ सुंदरता भी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें