फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fashion: भाई की शादी में बिखेरना है जलवा तो प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स पर डालें एक नजर

Fri, 14 Feb 2025 05:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके भाई की शादी भी पक्की हो गई है तो आप प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
Wedding Fashion: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सिद्धार्थ ने अपनी लेडी लव नीलम उपाध्याय संग सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका भारत आईं थीं। इस दौरान उन्होंने अपना बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दिखाया। उनकी तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, लोगों ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

हर कार्यक्रम में उनका अंदाज काफी काबिले तारीफ था। यदि आपके भाई की भी शादी फिक्स हो गई है तो आपने भी खरीदारी शुरू कर दी होगी। ऐसे में आप चाहें तो प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से टिप्स लेकर खरीदारें करें और अपना खूबसूरत अंदाज देखें। 
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी - फोटो : instagram
हल्दी 

बात शादी की हो रही है तो हल्दी की रस्म सबसे पहले आती है। हल्दी की रस्म में आप लहंगे को अलग ट्विस्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको पीले रंग के लहंगे के साथ स्लीवलेस कुर्ती स्टाइल ब्लाउज पहनना है। इस लहंगे के साथ ज्वेलरी को हल्की ही रखें। यदि विवाहित हैं तो गले में सिर्फ मंगलसूत्र पहनें और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनें। 
विज्ञापन

3 of 6
मेहंदी - फोटो : instagram
मेहंदी 

मेहंदी के कार्यक्रम में आपको सिंपल लुक ही कैरी करना चाहिए। इसके लिए सिंपल सा सूट कैरी करें, ताकि मेहंदी लगवाने के बाद आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चाहें तो सूट के साथ बालों में चोटी बनाएं। परांदा लगाकर अपने बालों को अच्छी तरह से स्टाइल करें। 

4 of 6
तिलक - फोटो : instagram
तिलक

लड़कों की शादी में तिलकोत्सव यानी कि तिलक समारोह का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपनी भाई के तिलकोत्सव में टर्कॉइज ब्लू रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर जरी वर्क और एम्ब्रॉयडरी थी, जो उनके लुक को एक अलग ही चमक दे रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
शादी - फोटो : instagram
शादी

बात करें शादी के दिन की तो प्रियंका चोपड़ा ने संगीत नाइट के लिए ब्लैक कलर का ग्लिटर लहंगा पहना था। यदि आपको ग्लैमरस लुक कैरी करना पसंद है तो जो इस तरह का लहंगा कैरी करें। ध्यान रखें कि इस तरह के लहंगे के साथ आपके बाल भी अलग तरह से स्टाइल किए हुए हों। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिसेप्शन - फोटो : instagram
रिसेप्शन

शादी के बाद जब रिसेप्शन होता है तो इंडो-वेस्टर्न या वेस्टर्न आउटफिट पहनना ज्यादा सही रहता है। ऐसे में आप आप प्रियंका के जैसा ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर सकती हैं। यदि चाहें तो इसके साथ एक साइड दुपट्टा डालें। इसके साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल करें और फिर ग्लैमरस अंदाज देखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें