फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ जा रही हैं तो बैग में रखें ऐसे आउटफिट, गंगा किनारे दिखाएं सादगी भरा अंदाज

Mon, 20 Jan 2025 05:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाकुंभ जैसे आध्यात्मिक और भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए आपको अपने आउटफिट्स का चयन आरामदायक, सादगीपूर्ण और मौसम के अनुकूल करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
महाकुंभ - फोटो : संवाद
Mahakumbh 2025: नई साल की शुरुआत में ही 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस साल के महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को था, वहीं दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन होगा। ऐसे में इस दिन एक बार फिर से संगम स्नान के लिए करोड़ों लोगों के पहुंचने की आंशका है।

यदि आप भी महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रही हैं, तो अपने बैग में कुछ खास आउटफिट रखें। ये आउटफिट उस वक्त भी काम आएंगे, जब आप संगम स्नान के बाद किसी मंदिर में घूमने जाएंगी। इनको पहनने के बाद आपका अंदाज काफी सादगी भरा लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
कुर्ता और प्लाजो - फोटो : instagram
कुर्ता और प्लाजो

बात करें आरामदायक कपड़ों की तो महाकुंभ के लिए हल्के रंगों वाला कुर्ता और प्लाजो एक बेहतरीन विकल्प है। प्लाजो पहनकर आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। ये आरामदायक और ट्रेडिशनल दिखते हैं। हैवी आउटफिट की जगह आप प्रिंटेड या हैंडलूम कुर्तों का चयन करें।  

 
विज्ञापन

3 of 6
साड़ी - फोटो : instagram
साड़ी 

गंगा किनारे पूजा के लिए हल्की कॉटन या खादी की साड़ी पहनें। यह पारंपरिक और सादगीभरा लुक देता है। इसे कैरी करते वक्त आपको अतिरिक्त किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि सर्दी के मौसम में आप कॉटन या फिर खादी की साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो अन्य किसी हल्के कपड़े का चयन करें। ध्यान रखें कि ज्यादा हैवी फैब्रिक की साड़ी आपको परेशान कर सकती है।  

4 of 6
सलवार सूट - फोटो : instagram
सलवार सूट

 लंबा कुर्ता और सलवार सूट भी आप महाकुंभ के दौरान कैरी कर सकती हैं। दुपट्टे के साथ यह लुक बहुत शालीन और आरामदायक लगता है। सर्दी का मौसम है, ऐसे में आप फुल-स्लीव्स या तीन-चौथाई स्लीव्स वाले कुर्ते चुन सकती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
शॉल या कैप - फोटो : instagram
  शॉल या कैप

सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड हो सकती है, इसलिए कान बांधने के लिए हल्की शॉल या कैप जरूर रखें। शॉल आपके ओढ़ने में भी काम आ सकती है। इसे अपने आउटफिट के साथ स्टाइलिश तरीके से कैरी करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एथनिक जैकेट - फोटो : instagram
एथनिक जैकेट

एथनिक पहन रही हैं तो इसके साथ कै लिए जैेकट य फिर ब्लेजर भी अवश्य कैरी करें, क्योंकि गंगा किनारे काफी भीड़ होती है। साड़ी-सूट के साथ स्पोर्टी लुक वाली जैकेट नहीं पहनें। ये आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ एलिगेंट लुक भी देंगे।  महाकुंभ में आरामदायक और सादगीपूर्ण अंदाज को प्राथमिकता दें ताकि आप पूरे आयोजन का आनंद ले सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें