फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जा रहे हैं तो बैग में अवश्य रखें ये कपड़े, वरना सर्दी से होगी हालत खराब

Thu, 16 Jan 2025 11:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में जाना एक अद्भुत अनुभव होता है, लेकिन ठंड के मौसम में वहां जाने के दौरान अपनी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 7
महाकुंभ जा रहे हैं तो बैग में अवश्य रखें ये कपड़े - फोटो : संवाद
Maha kumbh 2025 Travel Tips: 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत के दूसरे दिन ही मकर संक्रांति के दिन पहला अमृत स्नान पड़ा था। ऐसे में 14 जनवरी के दिन साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ में स्नान के लिए लोग विदेशों से भी भारत आ रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

यदि आप भी महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपना बैग पैक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। दरअसल, सर्दी का मौसम है, ऐसे में महाकुंभ स्नान के लिए जाते समय आपको कुछ खास कपड़े और चीजें अपने साथ अवश्य रखनी चाहिए। यदि आप इन चीजों के बिना वहां जाएंगे तो सर्दी की वजह से आपकी हालत खराब हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 7
गर्म कपड़े - फोटो : instagram
गर्म कपड़े

जनवरी का महीना चल रहा है। ऐसे में प्रयागराज में सर्दी की वजह से लोगों की हालत खराब है। इसीलिए शरीर को ठंड से बचाने के लिए अंदर पहनने के लिए थर्मल वियर जरूर रखें। इसके अलावा हल्के और भारी दोनों तरह के स्वेटर और जैकेट रखें। खासतौर पर अगर रात के समय वहां रुकने का प्लान है, तब तो हैवी की जेकेट अवश्य कैरी करें। 
विज्ञापन

3 of 7
ये चीजें भी रखें साथ - फोटो : instagram
ये चीजें भी रखें साथ 

ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए ऊनी शॉल या स्टोल अपने साथ जरूर रखें। हाथ और पैरों को गर्म रखने के लिए वूलन ग्लव्स और मोटे मोजे बहुत जरूरी हैं। इनकी क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, उससे आपको ज्यादा आराम मिलेगा। ठंडी हवा से बचने के लिए ऊनी टोपी या मफलर रखें।

4 of 7
रेनकोट - फोटो : iStock
रेनकोट

सर्दी के मौसम में कभी भी बारिश हो जाती है। ऐसे में अचानक बारिश होने पर भीगने से बचाने के लिए हल्का रेनकोट या विंडचीटर अपने बैग में रखें। कीचड़ और पानी से बचने के लिए वाटरप्रूफ जूते पहनें, ताकि आपके पैर भीगने से बच जाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
स्नान के लिए रखें अलग कपड़े - फोटो : X @myogiadityanath
 स्नान के लिए रखें अलग कपड़े

गंगा स्नान के बाद शरीर को सुखाने के लिए तौलिया रखें। ठंड में गीले कपड़े बदलने के लिए अतिरिक्त गर्म कपड़े साथ रखें। स्नान के बाद पहनने के लिए हल्के और आरामदायक फुल-स्लीव कपड़े साथ रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
फुटवियर - फोटो : Instagram
फुटवियर

महाकुंभ में लंबा चलना पड़ सकता है, इसलिए आरामदायक और मजबूत जूते पहनें। गंगा तट पर जाते समय पैरों में चप्पल पहन लें, ताकि आपको कीचड़ की वजह से परेशान न होना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक जोड़ी कपड़े रखें अतिरिक्त - फोटो : एएनआई
एक जोड़ी कपड़े रखें अतिरिक्त

कुंभ नहाने जा रहे हैं तो अपने साथ एक जोड़ी कपड़े अतिरिक्त अवश्य रखें। कई बार ऐसा होता है कि पानी में भीगने से कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे में एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े भी अपने साथ रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें