फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit Look: माधुरी दीक्षित की ये 10 साड़ियां हर महिला को आएंगी पसंद, देखिए एक्ट्रेस का देसी लुक

Mon, 06 Dec 2021 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक्सप्रेशन और डांस क्वीव हैं। इंडस्ट्री में नई और युवा अभिनेत्रियां आती रहती हैं लेकिन माधुरी दीक्षित हमेशा से ही सभी के लिए एक मिसाल हैं। बात चाहे उनके अभिनय की हो या फिर डांस मूव की, माधुरी हमेशा अपने हुनर से कमाल करती हैं। वैसे माधुरी अपने फैशन और पारंपरिक लुक के लिए जानी जाती हैं। माधुरी का ट्रेडिशनल लुक हर आम महिला को स्टाइलिश और किसी अभिनेत्री जैसे दिखने की प्रेरणा देता है। अपने साड़ी कैरी करने के अंदाज से माधुरी हर किसी को इंप्रेस करती हैं। उनका फैशन सेंस तो कमाल का है ही, उनका स्टाइल और ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देने का एटीट्यूड भी कमाल का है। माधुरी जिस तरीके से साड़ी या अन्य किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी करती है, वह तारीफ के काबिल है। माधुरी दीक्षित के पास खूबसूरत साड़ी कलेक्शन है। चलिए देखते हैं माधुरी के वार्डरोब में शामिल साड़ियों की तस्वीरें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित ने वाइन फ्लोरल साड़ी कैरी कर रखी है। जाॅर्जट की इस फ्लोरल साड़ी में स्वारोवस्की के जटील वर्क से सजाया गया है। माधुरी ने काले रंग के सीक्विन एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज को पेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें उनका लुक काफी राॅयल और क्लासी लग रहा है। वेडिंग सीजन के लिए माधुरी की ये साड़ी और लुक एकदम परफेक्ट हैं। गोल्डन ब्रोकेड वर्क और बूटी एम्ब्रॉयडरी से साड़ी सजी है। माधुरी ने मैचिंग गोल्डन ब्रोकेड वर्क वाले ब्लाउज को पेयर किया है। 

4 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene
यहां माधुरी ने काले रंग की साड़ी पहनी है। शीयर लुकिंग फैब्रिक से तैयार इस साड़ी में माधुरी दीक्षित कमाल लग रही हैं। माधुरी की साड़ी बेहद खूबसूरती से तैयार की गई है। साड़ी नेट के जैसी है, जिसमें स्पार्कली-शाइनी और शिमरी इफेक्ट क्रिएट किए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
ऑर्गेंजा साड़ी ट्रेंड में हैं। माधुरी ने भी ट्रेंड को अपनाते हुए नीले रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी है। माधुरी मे फ्लोरल एम्ब्रायडरी से सजी सिल्क ऑर्गेजा फैब्रिक की साड़ी को कैरी कर रखा है। 
विज्ञापन

6 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
एक्ट्रेस का ये ट्रेडिशनल साड़ी लुक मराठी स्टाइल को अच्छे से प्रजेंट कर रहा है। हरे रंग की साड़ी में लाल रंग का बाॅर्डर दिया गया है। ट्रेडिशनल ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया है। 
विज्ञापन

7 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी की ये साड़ी भी किसी भी मौके के लिए उपयुक्त है। लाल रंग की साड़ी पर मल्टीकलर की प्लीट्स दी गई हैं। 

8 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
इन दिनों कई अभिनेत्रियां सिक्विंस साड़ी में नजर आ चुकी हैं। माधुरी के वार्डरोब में भी सिल्वर सिक्विंस साड़ी है। सिल्वर कलर की सितारों से सजी इस साड़ी के साथ माधुरी ने हाफ स्लीव मैचिंग ब्लाउज पहन रखा है। 

9 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी ने काले रंग की प्लेन साड़ी पहनी है, जिसपर गोल्डन लेस बाॅर्डर दिया गया है। हालांकि साड़ी के साथ माधुरी ने डिजाइनर ब्लाउज कैरी किया है। नेट ब्लाउज पर ब्लेट को एड किया है और क्रेप स्टाइल का शाॅर्ट ब्लाउज पहना है। 

10 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene
यहां काले रंग की पोलका डाॅट साड़ी पर माधुरी ने बेल्ट को टीमअप किया है। मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज और साड़ी में बाॅर्डर पर एम्ब्रायडरी की गई है। 
विज्ञापन

11 of 11
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene
यहां माधुरी ने ब्लू रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है। इस साड़ी में गोल्डन कढ़ाई की गई है। प्लीट्स के इस तरह से ड्रेप किया गया है जिससे साड़ी का लुक स्टाइलिश लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें