फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday Lehenga: अनन्या पांडे के ये पांच शिमरी लहंगे शादी सीजन में आप भी कर सकती हैं कैरी, मिलेगा मॉडर्न लुक

Mon, 06 Dec 2021 02:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या पांडे शिमरी लहंगा - फोटो : instagram/ananyapanday
बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में कई ब्राइडल लहंगे में फोटोशूट कराया था, उनके अलग अलग ब्राइडल लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। अपनी शादी में स्टाइलिश दिखने की चाह रखने वाली दुल्हनों को अनन्या के ब्राइडल लहंगा लुक से ट्रेंडी दिखने का आइडिया मिला। लेकिन इस बार अनन्या ने दुल्हन या दूल्हे की बहन और सहेलियों के लिए पार्टी में ग्लैमरस और एथनिक वियर में भी मॉडर्न दिखने के लिए टिप्स दिए हैं। इसके लिए अनन्या की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह शिमरी लहंगे में नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए फेमस हैं। कई लड़कियां उनके जैसे दिखने की चाह रखती हैं और इसलिए उनके स्टाइल को फॉलो करती हैं। वेडिंग सीजन के लिए भी अनन्या पांडे के पास आकर्षक शिमरी लहंगों का शानदार कलेक्शन है। अगली स्लाइड्स में देखिए अनन्या पांडे के शिमरी लहंगा लुक की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनन्या पांडे शिमरी लहंगा - फोटो : instagram/ana

अनन्या पांडे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें उन्होंने भूरे रंग का लहंगा पहना है। मनीष मल्होत्रा कलेक्शन के इस खूबसूरत ग्लिटर स्टाइल लहंगे पर अनन्या ने डीप नेक लाइन का ब्लाउज पहना है। उनका लहंगे का दुपट्टा विंटर सीजन के लिए स्टाइलिश लुक दे रहा है। दुपट्टे के किनारे पर फेदर वर्क किया गया है।   

विज्ञापन

3 of 6
अनन्या पांडे शिमरी लहंगा - फोटो : instagram/ananyapanday
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अनन्या ने गोल्डन रंग का स्लिट लहंगा पहना है। ब्रालेट के साथ अपने लहंगे को पेयर किया है, जिसमें मिरर वर्क किया गया है। 

4 of 6
अनन्या पांडे शिमरी लहंगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
.यहां अनन्या ने भूरे रंग का लहंगा पहना है। इस लहंगे में ब्रालेट चोली के साथ स्लीवलेस जैकेट को टीमअप किया है।
विज्ञापन

5 of 6
अनन्या पांडे शिमरी लहंगा - फोटो : instagram/ananyapanday
अनन्या ने पिंक कलर का शिमरी लहंगा पहना है। ये लहंगा शादी पार्टी के लिए काफी ग्लैमरस लुक देगा। अनन्या ने लहंगे के साथ ब्रालेट चोली पहनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनन्या पांडे शिमरी लहंगा - फोटो : instagram/ananyapanday
अनन्या ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने लहंगा कैरी किया हुआ है। लहंगे की चोली का डिजाइन उनके एथनिक लुक को माॅडर्न टच दे रहा है। वहीं उनके एक लहंगे के ब्लाउज का बैक डिजाइन भी अनन्या ने शेयर की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें