माधुरी दीक्षित ज्यादातर मौकों पर देसी लुक में नजर आती हैं। लेकिन जब भी वो वेस्टर्न आउटफिट में होती है उनका गॉर्जियस लुक हर किसी को इंप्रेस कर लेता है। दरअसल, टीवी रिएलिटी शो में माधुरी ज्यादातर मौकों पर साड़ी या फिर लहंगे के साथ देसी लुक में ही नजर आती हैं। वैसे तो माधुरी दीक्षित की स्टाइल एवरग्रीन है। उनका हर लुक फैशन एक्सपर्ट को इंप्रेस कर जाता है। ऐसे में इस बार वो कैसे पीछे रहती।