फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: डेनिम की इन ड्रेस को करें ट्राई, दिखेंगी परफेक्ट

Sun, 13 Feb 2022 11:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
डेनिम का नाम आते ही बस जींस याद आती है लेकिन आप अगर अपने लुक के साथ कुछ नया करना चाहती हैं तो डेनिम की ड्रेसेज को ट्राई करें। स्टाइल के साथ ही ये कंफर्ट के मामले में भी काफी परफेक्ट होती है। वहीं इस तरह की ड्रेस के साथ आप भीड़ में सबसे अलग नजर आएंगी। हालांकि अगर आप नहीं समझ पा रहीं कि डेनिम ड्रेस को किस तरह से वॉर्डरोब का हिस्सा बनाएं। तो इन एक्ट्रेस के लुक पर जरूर गौर करें। आगे की स्लाइड में देखिए कैसे कटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक डेनिम ड्रेस में स्टाइलिश लुक में नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
denim dress - फोटो : social media
अगर आप कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस पर जरूर नजर डालें। इस तरह की डेनिम शर्ट ड्रेस हर लड़की पर जंचेगी। वहीं इसे पहन आप दोस्तों के साथ आउटिंग से लेकर लंच पर आसानी से जा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
denim dress - फोटो : instagram
डार्क ब्लू डेनिम की ये ड्रेस काफी कूल और कैजुअल है। जिसे कोई भी लड़की आसानी से पहन सकती है। तो मीरा राजपूत की इस ड्रेस को कॉपी करना बेहद आसान है और इसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। डेनिम ड्रेस को स्नीकर के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। 

4 of 5
denim dress - फोटो : instagram
कटरीना कैफ भी डेनिम ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आ चुकी हैं। वैसे आप चाहें तो इस तरह की शार्ट ड्रेस जो डेनिम फैब्रिक की हो। आसानी से ट्राई कर सकती है। जिसे कटरीना कैफ ने हाई स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor, nora fatehi - फोटो : instagram
अगर आप स्टाइल और कंफर्ट का कॉम्बो खोज रही हैं तो डेनिम जंपसूट पहन सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश दिखते हैं। साथ ही आपके कर्वी फिगर को भी आसानी से छुपा सकते हैं। तो अगर आप अपने ओवरवेट की वजह से ड्रेसेज को ट्राई करने से बचती हैं तो इस बार आउटिंग के लिए जंपसूट पहने। ये आपको स्टाइलिश दिखाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें