फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: मांगटीका लगाकर देसी लुक में लाए बदलाव, आलिया भट्ट-विद्या बालन तक के लुक से ले इंस्पिरेशन

Mon, 24 Jan 2022 12:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mang tikka fashion - फोटो : instagram
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। भाई या सहेली की शादी में तैयार होने की सोच रही हैं तो इस बार मांगटीका से लुक में बदलाव लाएं। लहंगा से लेकर साड़ी और इंडो वेस्टर्न लुक के साथ मांगटीका काफी खूबसूरत लगता है। केवल दुल्हन के लुक में ही नहीं बल्कि साइड मेकअप में भी मांगटीका काफी शानदार लगता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर विद्या बालन तक के लुक से कॉपी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
विद्या बालन ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम में तस्वीर साझा की है। जिसमे ब्लैक कलर के लहंगे के साथ ऑक्सीडाइज्ड मांगटीका काफी खूबसूरत लग रहा है। विद्या ने हाई बन और जूल नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ रफल स्कर्ट का चुनाव किया है। जिसके साथ विद्या ने नेकपीस या फिर ईयररिंग्स की बजाय केवल मांगटीका लगाया है। जो की काफी खूबसूरत लग रहा है। तो इस बार शादी के मौके पर सबसे अलग दिखना है तो मांगटीका लगाकर ट्राई करें।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट भी मांगटीका के साथ अपने लुक में बदलाव ला चुकी हैं। करीना कपूर के कजिन की शादी में पहुंची आलिया ने हरे रंग के खूबसूरत लहंगे के साथ चांदबाली डिजाइन का हैवी मांगटीका पहना था। जिसमे उनका लुक काफी आकर्षक दिख रहा था।

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
अगर आपको भारी-भरकम मांगटीका लगाना नहीं पसंद तो हल्के मांगटीके को भी लगा सकते हैं। आलिया भट्ट का साड़ी पर पहना ये मांगटीका किसी भी छोटे फंक्शन में शानदार लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
मांगटीका लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि नेकपीस या फिर ईयररिंग्स ना पहने या फिर हैवी मांगटीका के साथ बाकी ज्वैलरी को हल्का ही रखें। वैसे आप चाहें तो मांगटीका के साथ हाथों में बड़ी रिंग ट्राई कर सकती हैं। ये लुक भी काफी आकर्षक दिखेगा। जबकि छोटे मांगटीके के साथ पूरी ज्वैलरी का सेट खूबसूरत दिखेगा। इस बात का ध्यान रखें कि मांगटीका हमेशा ड्रेस के हिसाब से ही लगा हो। जैसे विद्या बालन ने सिंपल सी डिजाइनर स्कर्ट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को चुना है। जो काफी खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें