क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि फ्रेंड की शादी में ऐसा क्या पहनें जो आपको सबसे अलग दिखाए? वैसे तो शादी में सभी की पहली पसंद ट्रेडिशनल वियर होता है। बात करें अगर ट्रेडिशनल ड्रेसिंग की तो आपके पास वही गिने चुने ऑप्शन हैं। लहंगा, साड़ी, शरारा और अनारकली पहनकर अगर आप बोर हो गई हैं और कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो आप आलिया और कटरीना की तरह शरारा साड़ी पहन सकती हैं।