फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने पहना जंपसूट तो कैजुअल लुक में नजर आईं प्रियंका, इस अंदाज में वोट देने पहुंचे सिलेब्स

Mon, 29 Apr 2019 04:18 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
loksabha election
लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए वोटिंग जारी है। आज महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है, जिसमें मुंबई की 6 लोकसभा सीटें शामिल है। मुंबई में वोटिंग के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे और हस्तियां पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखिए पोलिंग बूथ पर कौन-किस अंदाज में पहुंचा...
विज्ञापन

2 of 12
Rekha - फोटो : ANI
वोट देने के बाद रेखा स्याही लगी उंगली के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर का सूट-सलवार पहन रखा था। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर भरा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 12
kareena kapoor khan - फोटो : social media
करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ मतदान करने पहुंची। इस दौरान वह व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लू जींस में नजर आईं।

4 of 12
kangana ranaut
कंगना रनौत ने मुंबई के खार रोड स्थित पोलिंग बूथ में वोट किया है। ब्लू कलर की साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

5 of 12
dia mirza
बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा भी वोट देने पहुंचीं। उन्होंने ब्लू कलर के कॉटन सूट के साथ व्हाइट दुपट्टा कैरी कर रखा था। सिंपल लुक में भी दिया बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

6 of 12
sonali bendre
सोनाली बेंद्रे पति गोल्डी बहल के साथ वोट देने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर का कॉटन सूट पहना हुआ था।
विज्ञापन

7 of 12
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई की शादी अटेंड करने अमेरिका से मुंबई आई हैं। प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वोट देने पहुंचीं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं। 

8 of 12
urmila matondkar - फोटो : social media
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर भी सुबह-सुबह वोट देने पहुंचीं। उर्मिला खुद भी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने प्लाजो सूट कैरी कर रखा था। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी और बालों को खुला कर अपने लुक को पूरा किया।

9 of 12
tiger shroff
अपने स्टंट के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ भी वोट देने पहुंचे। टाइगर ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डार्क ग्रे कार्गो पैंट पहन रखी थी। बता दें टाइगर को आज अहमदाबाद रवाना होना है और उससे पहले उन्होंने वोट देने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

10 of 12
madhuri dixit
बॉलीवुड की डांसिंग दीवा माधुरी दीक्षित मुंबई में वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग के टॉप के साथ व्हाइट कलर की पैंट पहनी थी।

11 of 12
kajol
अजय देवगन और काजोल साथ में मतदान स्थल पर पहुंचे। इस दौरान काजोल ने ब्लैक कलर का स्ट्रिप्ड जंपसूट पहना था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट गॉगल्स लगा रखे थे।
विज्ञापन

12 of 12
आमिर खान - फोटो : ANI
आमिर खान भी पत्नी किरण राव के साथ वोट देने पहुंचे। दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। वोट देने के बाद दोनों ने साथ में मीडिया को जमकर पोज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें