How To Style Paranda: लोहड़ी का त्योहार पंजाबी संस्कृति की रोनक को हर जगह बिखेरने का मौका होता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने लुक को रॉयल और ट्रेडिशनल बनाना चाहती हैं, तो अपने लुक में एक चीज को अवश्य शामिल करें। इन चीजों में शामिल है बालों में लगाने वाला परांदा....
आजकल परांदा फिर से ट्रेंड में है। इसे सिर्फ पारंपरिक सूट ही नहीं, बल्कि अनारकली, लहंगा और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कैरी किया जा रहा है। लोहड़ी के मौके पर महिलाएं भांगड़ा, गिद्धा और पारिवारिक समारोहों में हिस्सा लेती हैं, ऐसे में परांदा हेयरस्टाइल आपको स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखता है।
बालों में परांदा लगाना सबसे बेहतरीन विकल्प है। परांदा न सिर्फ आपकी चोटी को लंबा और घना दिखाता है, बल्कि पूरे लुक में पंजाबी टच भी जोड़ता है। तो अगर आप इस लोहड़ी पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन परांदा हेयरस्टाइल्स को जरूर ट्राय करें।