फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri Makeup Tips: आज है लोहड़ी का त्योहार, जिन्हें मेकअप करना नहीं आता उनके काम की है ये गाइड

Tue, 13 Jan 2026 10:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Makeup Step By Step Guide: अगर आपको मेकअप नहीं करना आता तो कोई बात नहीं... यहां हम आपको कम मेकअप प्रोडक्ट में अच्छे से मेकअप करना सिखाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
जिन्हें मेकअप करना नहीं आता उनके काम की है ये गाइड - फोटो : Adobe stock
Easy Makeup Step By Step Guide: आज देशभर में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में ये पर्व नई फसल, खुशहाली और परिवार के साथ जश्न का प्रतीक माना जाता है।

लोहड़ी के मौके पर हर कोई पारंपरिक कपड़ों में सजा-संवरा नजर आना चाहता है, लेकिन बहुत सी महिलाओं और लड़कियों के सामने ये दिक्कत आती है कि उन्हें मेकअप करना नहीं आता, या फिर उनके पास सभी मेकअप प्रोडक्ट नहीं होते। ऐसे में ये लेख आपके काम का है।

तो अगर आप भी सोचती हैं कि बिना ज्यादा मेकअप के कैसे नेचुरल और ग्लोइंग लुक पाया जाए, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे कम मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके आप लोहड़ी पर एक फ्रेश, एलिगेंट और पार्टी-रेडी लुक पा सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
स्किन प्रेप सबसे जरूरी - फोटो : Adobe stock
स्किन प्रेप सबसे जरूरी
 
  • मेकअप की शुरुआत हमेशा साफ चेहरे से करें। 
  • इसके लिए चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धो लें ताकि धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए। 
  • इसके बाद स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। 
  • अगर आपकी स्किन ड्राई है तो क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर और ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड प्रोडक्ट बेहतर रहेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
BB या CC क्रीम का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
BB या CC क्रीम का इस्तेमाल
 
  • लोहड़ी जैसे फेस्टिव मौके पर हेवी फाउंडेशन की जगह BB या CC क्रीम ज्यादा बेहतर रहती है।
  • ये स्किन को नेचुरल कवरेज देती है और चेहरे को चिपचिपा भी नहीं बनाती। 
  • उंगलियों या स्पंज की मदद से इसे हल्के हाथ से ब्लेंड करें। 
  • इससे स्किन टोन ईवन होगी और नेचुरल ग्लो आएगा।

 

4 of 7
कंसीलर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
कंसीलर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें
 
  • डार्क सर्कल, पिंपल के निशान या हल्के दाग-धब्बों पर ही कंसीलर लगाएं। 
  • हल्का सा टैप करते हुए ब्लेंड करें ताकि कंसीलर स्किन में अच्छे से मिक्स हो जाए और अलग से नजर न आए।

 
विज्ञापन

5 of 7
आई मेकअप सिंपल रखें - फोटो : Adobe stock
आई मेकअप सिंपल रखें
 
  • लोहड़ी के लिए सिंपल आई मेकअप सबसे अच्छा लगता है। 
  • आंखों में काजल लगाएं और अगर चाहें तो ब्राउन या गोल्डन शेड का हल्का आईशैडो पलकों पर लगाएं। इससे आंखें उभरी हुई दिखेंगी।
  •  मस्कारा लगाने से पलके लंबी और घनी नजर आएंगी, जिससे आंखों को फेस्टिव टच मिलेगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
क्रीम ब्लश का इस्तेमाल - फोटो : instagram
क्रीम ब्लश का इस्तेमाल
 
  • पाउडर ब्लश की बजाय क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। 
  • गुलाबी या पीच शेड गालों पर हल्का सा लगाएं और उंगलियों से ब्लेंड कर लें।
  • क्रीम ब्लश स्किन के साथ आसानी से मिक्स हो जाता है और चेहरा नेचुरल, फ्रेश और हेल्दी दिखता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिप्स पर न्यूड या रेड शेड - फोटो : Adobe stock
लिप्स पर न्यूड या रेड शेड
 
  • लोहड़ी के ट्रेडिशनल लुक के लिए रेड लिपस्टिक हमेशा क्लासिक चॉइस होती है। 
  • अगर आपको हल्का लुक पसंद है तो न्यूड या पिंकिश शेड चुन सकती हैं। 
  • लिपस्टिक लगाने से पहले हल्का लिप बाम लगाएं ताकि होंठ सॉफ्ट और स्मूद दिखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें