फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2025: शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो ऐसे हों तैयार, देखकर दिल हार बैठेंगे पतिदेव

Mon, 06 Jan 2025 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के बाद पहली लोहड़ी का त्योहार एक विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह नई दुल्हन और दूल्हे के लिए परिवार के साथ जश्न मनाने का पहला मौका होता है। 
विज्ञापन
1 of 6
शादी के बाद है पहली लोहड़ी तो ऐसे हों तैयार - फोटो : Adobe stock
Lohri 2025: लोहड़ी का त्योहार हमें प्रकृति, परिवार और परंपराओं के करीब लाता है। इसे साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस त्योहार का उत्साह सबसे ज्यादा पंजाब में देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि लोहड़ी का त्योहार सबसे खास नवजात और नई दुल्हनों के लिए होता है। ऐसे में जिनके घर में भी शादी होती है, या नया बच्चा आता है, तो वहां लोहड़ी की खास तैयारी की जाती है।

अपनी पहली लोहड़ी के लिए हर नई दुल्हन काफी तैयारी करती है। इसके लिए वो कई-कई दिन पहले से खरीदारी करती हैं और सबसे खूबसूरत दिखने की कोशिश करती हैं। ऐसे में हम भी यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जोकि नई दुल्हनों के लिए हैं। नई दुल्हनें इन टिप्स को फॉलो करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पहनें पारंपरिक परिधान - फोटो : instagram
पहनें पारंपरिक परिधान

नई दुल्हनों को लोहड़ी पर पंजाबी स्टाइल सलवार-कुर्ता, फुलकारी दुपट्टा या लहंगा चुनरी पहननी चाहिए। लाल, गुलाबी, हरा और गोल्डन जैसे चमकीले रंग इस दिन के लिए परफेक्ट हैं। यदि इस पर हैवी वर्क होगा, तो आपका लुक देखने में और भी ज्यादा प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
गोल्डन और लाल रंग की चूड़ियां - फोटो : instagram
गोल्डन और लाल रंग की चूड़ियां

अपने लोहड़ी लुक को पूरा करने के लिए हाथों में चूड़ियां जरूर पहनें। दुल्हन के लिए चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए लोहड़ी की पूजा के दौरान अपनी चूड़ियों को पहनें।   
 

4 of 6
ऐसा रखें मेकअप - फोटो : Adobe stock
ऐसा रखें मेकअप

यदि आप सूट हैवी सा पहन रही हैं तो अपने मेकअप को लाइट ही रखें। हैवी सूट के साथ हैवी मेकअप करने का आजकल चलन नहीं है। इसलिए अपने मेकअप को लाइट ही रखें।
विज्ञापन

5 of 6
सही ज्वेलरी का करें चयन - फोटो : Adobe stock
सही ज्वेलरी का करें चयन

हैवी वर्क वाले सूट के साथ गले में हल्का का चोकर पहनें। कानों में हैवी झुमके और माथे पर मांगटीका अवश्य लगाएं। ध्यान रखें मंगलसूत्र अवश्य पहनें, नई दुल्हनों के लिए मंगलसूत्र सबसे अहम और खूबसूरत ज्वेलरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर स्टाइल हो ऐसी - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल हो ऐसी

अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बालों में चोटी बनाकर परांदा लगाएं। ध्यान रखें कि पंजाबी लुक को पूरा करने में परांदा काफी मदद करेगा। यदि आपके बाल छोटे हैं तो नकली चोटी बालों मे अटैच करें और फिर उसमें परांदा लगाएं। बिना परांदा के आपका लुक पूरा नहीं होगा। इसलिए इसका खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें