फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं लगा रहीं लिपस्टिक ? अप्लाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 17 Mar 2025 11:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने होंठों पर परफेक्ट और सेलेब्स जैसा फिनिश चाहती हैं, तो कुछ खास लिपस्टिक हैक्स अपनाकर अपने मेकअप गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं लगा रहीं लिपस्टिक ? - फोटो : Adobe stock
Beauty Tips: हर लड़की के लिए लिपस्टिक काफी अहम होती है। चाहे लड़कियां कोई अन्य मेकअप न करें, लेकिन लिपस्टिक लगाना हर लड़की के मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा होता है। लिपस्टिक जिस तरह से खूबसूरती को बढ़ा देती है, ठीक उसी तरह से कई बार सही तरीके से लिपस्टिक न लगाने के कारण लुक उतना परफेक्ट नहीं आ पाता जितना हम चाहते हैं।

अगर आप भी अपने होंठों पर परफेक्ट और सेलेब्स जैसा फिनिश चाहती हैं, तो कुछ खास लिपस्टिक हैक्स अपनाकर अपने मेकअप गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं वे आसान और कारगर टिप्स जो आपके होंठों को देंगे खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
होंठों को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
होंठों को करें तैयार
 
यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे तो लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट जाए और होंठ स्मूद दिखें। इसके लिए शुगर और शहद का स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
लगाएं लिप बाम - फोटो : Adobe stock
लगाएं लिप बाम

स्क्रब करने के बाद कभी भी अपने होंठों को ऐसे ही न छोड़ें। हमेशा स्क्रब करने के बाद अच्छी क्वालिटी का लिप बाम इस्तेमाल करें। यदि लिप बाम नहीं है तो स्क्रब के बाद नारियल तेल लगाएं ताकि वे हाइड्रेटेड रहें और लिपस्टिक लंबे समय तक टिके।  
 

4 of 7
कंसीलर से दें होंठों को सही शेप - फोटो : Adobe stock
कंसीलर से दें होंठों को सही शेप
 
अगर आपके होंठों का शेप अनइवन है, तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं। इससे लिपस्टिक का कलर उभरकर आएगा और होंठों को सही शेप मिलेगी। इससे लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकी भी रहेगी।  
विज्ञापन

5 of 7
लिप लाइनर है बेहद जरूरी - फोटो : Adobe stock
लिप लाइनर है बेहद जरूरी

लिपस्टिक लगाने से पहले कभी भी लिप लाइनर का इस्तेमाल करना न भूलें। ये होंठों को परफेक्ट शेप देने के साथ-साथ लिपस्टिक को फैलने से भी रोकता है। इसके लिए हमेशा न्यूड या मैचिंग शेड का लाइनर चुनें। ध्यान रखें कि लिप लाइनर ज्यादा बोल्ड न रखें। 
 
विज्ञापन

6 of 7
ब्रश की मदद लें - फोटो : Adobe stock
ब्रश की मदद लें

सीधे लिपस्टिक लगाने के बजाय लिप ब्रश की मदद से लिपस्टिक अप्लाई करें। इससे लिपस्टिक ज्यादा परफेक्ट लगती है। ब्रश का इस्तेमाल करने से लिपस्टिक लेयर्ड होती है और ज्यादा समय तक टिकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिपस्टिक लगाने के बाद ब्लॉट करें - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक लगाने के बाद ब्लॉट करें
 
लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के लिए ब्लॉटिंग टेक्निक अपनाएं। लिपस्टिक लगाने के बाद टिशू पेपर को होंठों के बीच में दबाएं। फिर हल्की सी ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और दोबारा लिपस्टिक अप्लाई करें। इससे आपकी लिपस्टिक स्मज-प्रूफ और ट्रांसफर-प्रूफ हो जाएगी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें