Eid 2025: ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है, जिसे दुनियाभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद उल फितर रमजान के पूरे एक महीने के रोजा रखने के बाद के बाद मनाई जाती है। इस दिन खासतौर पर मीठे पकवान, जैसे सेवइयां, शीर खुरमा बनाए जाते हैं।
लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं। इस दिन लोग खास तैयार होते हैं और नए नए कपड़े पहनते हैं। ईद के खास मौके पर अगर आप स्टाइलिश और रॉयल लुक पाना चाहते हैं, तो डिजाइनर कुर्तों के ये आइडियाज आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। सेलेब्रिटी लुक से इंस्पायर होकर आप अपने लुक को और भी खास बना सकते हैं।