फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: ये 5 आउटफिट आपको बनाएंगे सबसे खूबसूरत, अभी से करा लें तैयार

Sat, 19 Jul 2025 03:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Latest Trendy Outfit For Raksha Bandhan: अगर आप भी रक्षाबंधन के लिए नयी डिजाइन के कपड़े खरीदने का सोच रही हैं तो यहां इसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ये 5 आउटफिट आपको बनाएंगे सबसे खूबसूरत, अभी से करा लें तैयार - फोटो : Adobe stock
Latest Trendy Outfit For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन एक पवित्र और भावनात्मक भारतीय त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार, स्नेह और सुरक्षा के रिश्ते को समर्पित होता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती है, वहीं भाई जीवन भर उसकी रक्षा करने का वादा करता है।

ये दिन बहनों के सजने-संवरने का भी दिन होता है, इसलिए लड़कियां इसके लिए काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। यदि आप भी अपने लिए इस राखी कुछ खास खरीदना चाहती हैं तो यहां उसके लिए कुछ खास विकल्प दिए जा रहे हैं, ताकि आप इससे टिप्स लेकर अपने लिए सबसे अलग आउटफिट तैयार करा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
प्री ड्रेप्ड साड़ी - फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी

यदि आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन साड़ी पहनना नहीं आता है तो ऐसी प्री ड्रेप्ड साड़ी अपने लिए खरीद लें। ऐसी गुलाबी रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। ऐसी साड़ी के साथ आप अपने बालों को खुला रख सकती हैं। इस साड़ी लुक को अलग तरह से कैरी करना है तो उसके साथ बेल्ट अटैच करें। 
विज्ञापन

3 of 6
स्कर्ट-टॉप विद श्रग - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप विद श्रग

इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आज-कल काफी ट्रेंड में है। ऐसे आउटफिट में आपको स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ लंबे श्रग की जरूरत पड़ेगी। आउटफिट का ये विकल्प देखने में काफी कमाल का लगता है। आउटफिट इतना शानदार है तो इसके साथ हेयर स्टाइल भी थोड़ी क्लासी सी ही बनाएं। अपने बालों को ऐसे ही न रहने दें। 

4 of 6
ब्लेजर विद शरारा - फोटो : instagram
ब्लेजर विद शरारा

यदि आपको बॉस लेडी लुक कैरी करना पसंद है तो ऐसा ब्लेजर शरारा के साथ पहनें। इस तरह का आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद तो लगाएगा ही, साथ ही में इसे पहनने के बाद आप किसी बॉस लेडी से कम नहीं लगेंगी। इसके साथ बालों को कर्ल करके मेसी बन बना सकती हैं, ये देखने में अच्छा लगता है। 
विज्ञापन

5 of 6
अंगरखा सूट - फोटो : instagram
अंगरखा सूट

सूट पहनने का शौक है तो अपने लिए ऐसा अंगरखा सूट तैयार करवा लें। ऐसा सूट आपको बड़ी ही आसानी से बाजार में भी मिल जाएगा। ऐसे में इसे पहनकर भी आप जलवा बिखेर सकती हैं। अंगरखा सूट पहन रही हैं तो साथ में दुपट्टा कैरी करना न भूलें, उसके बिना आपका लुक अधूरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनारकली गाउन - फोटो : instagram
अनारकली गाउन

कुछ रॉयल कैरी करना है तो इस तरह का अनारकली गाउन पहनकर जलवा बिखेरें। ऐसा गाउन देखने में काफी खूबसूरत लगता है और बाद में इसे आप शादी-विवाह के मौके पर भी पहन सकती हैं। अनारकली सूट तैयार करा रही हैं तो साथ में दुपट्टा भी ले लें। ताकि आपका लुक और खूबसूरत दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें