फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Design For Hartalika Teej: हरतालिका तीज के लिए खरीदनी है पायल तो पहले देखें क्या है आजकल ट्रेंड में

Fri, 06 Sep 2024 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस हरतालिका तीज पर पायल खरीदना चाहती हैं तो पहले जान लें कि आजकल ट्रेंड में क्या है ?
विज्ञापन
1 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : Amar Ujala
Latest Payal Design For Hartalika Teej: हर साल भाद्रपद में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस दिन का काफी महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ-साथ बहुत सी कुंवारी कन्याएं भी इस दिन मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। 

ये त्योहार खासतौर पर महिलाओं के लिए ही होता है, ऐसे में उनका सजना-संवरना तो बनता है। इसी वजह से महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से तैयार होती हैं और ज्वेलरी पहनती हैं। सुहागिन महिलाओं के पैरों में बिछिया के साथ-साथ पायल भी खूबसूरत लगती है। अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपने लिए नई पायल खरीदना चाहती हैं तो पहले जान लें कि आजकल ट्रेंड में क्या है ? यहां हम आपको पायल की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

बहुत से लोग वजन देखकर पायल खरीदते हैं। ऐसे में ये डिजाइन काफी सही रहेगी। आप चाहें तो ऐसी सिल्वर पायल का चयन कर सकती हैं। इस पर जो लाल और हरे कुंदन जड़े हैं, उसकी वजह से इसका लुक प्यारा दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

आजकल इस तरह की डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आपने ज्यादातर नई दुल्हनों को इस तरह की पायल पहनें देखा होगा। इस पायल में डोली बनी है, जो कि शादी के समय दिखाई देती है। ऐसे में आप भी इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। 

4 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

ऐसी मल्टी लेयर पायल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। अगर पैरों में भरी-भरी पायल पहनना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। ये आपके लुक को प्यारा दिखाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर सोने की पायल  लेने का सोच रहीं हैं तो ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। इस पायल में मोतियों के साथ पर्ल लगा है, जिसकी वजह से इसका लुक ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। ऐसे में आप भी इस तरह की पायल भी खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

अगर पहली बार हरतालिका का व्रत रख रहीं हैं तो इस तरह की चांदी की पायल खरीदें। नई दुल्हनों पर ऐसी पायल काफी जचती है। ऐसे में आप बिना झिझके आप इस तरह की पायल अपने खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरतालिका तीज पर ऐसी पायल पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

अगर आप चांदी की ही हल्की पायल खरीदने का विचार कर रहीं हैं तो ये डिजाइन परफेक्ट है। इस तरह की डिजाइन में घुंघरू लगे होते हैं, जिसकी वजह से इसका लुक और भी खूबसूरत लगता है। आप जब ऐसी पायल पहनकर निकलेंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें