फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Ring Design: लड़कों के लिए अंगूठी की ऐसी डिजाइन, जो बन जाएंगी सिर्फ 4-5 ग्राम सोने में

Wed, 19 Nov 2025 01:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Ring Design For Men: अगर आपको किसी लड़के के लिए बजट में अंगूठी खरीदनी है तो यहां ऐसी डिजाइन दिखाई जा रही हैं जो महज 4-5 ग्राम में बन जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 7
gold ring - फोटो : Adobe stock
Gold Ring Design For Men: एक समय था जब भारी और चौड़ी अंगूठियां ज्यादा पसंद की जाती थीं। खासकर सगाई के मौके पर लड़कों के लिए भारी-भरकम अंगूठी की डिजाइन ही पसंद करने का चलन है। वहीं अब युवा पतली, स्टाइलिश और हल्के वजन वाली रिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

खास बात ये है कि 4–5 ग्राम सोने में भी ऐसी शानदार डिजाइन तैयार हो जाती हैं, जो देखकर कोई भी कह नहीं पाएगा कि अंगूठी हल्की है। इनकी डिजाइन न केवल मॉडर्न होती है, बल्कि बजट-फ्रेंडली भी रहती है।

चाहे आप एंगेजमेंट के लिए अंगूठी ढूंढ रहे हों या रोज पहनने के लिए एक सिंपल और क्लासी डिजाइन, हर स्टाइल 4–5 ग्राम में आसानी से मिल जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आज आपके लिए लड़कों के लिए कुछ ऐसी लेटेस्ट गोल्ड रिंग डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो स्टाइल, बजट और कम्फर्ट—तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

आजकल के लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो लड़कों को ऐसी डिजाइन खूब पसंद आती है। ऐसी अंगूठी तो तीन से 4 ग्राम में भी बन जाएगी। अगर आपके बजट में कोई कमी नहीं है तो आप इसमे डायमंड लगवा सकते हैं। अगर डायमंड का बजट नहीं हैं तो नग जड़वाकर भी अंगूठी कमाल की लगेगी।
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अगर ऊपर दी गई डिजाइन आपको पसंद नहीं आई है तो उसकी जगह इसका चयन करें। इसमें बस अंगूठी के बीच में आपको चौकेर डिजाइन बनवानी है। ऐसी डिजाइन पतली उंगलियों पर भी खूबसूरत लगती है। इसे बनवाते समय फिनिशिंग का खास ध्यान रखें।

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर आपको कारीगरी वाली डिजाइन पसंद आती है तो ये बेहतर विकल्प है। ये अंगूठी ठोस सोने से बनी होती है। इसमें किसी तरह का कोई नग या हीरा नहीं जड़ा होता है। इसमें बस आपको बीच-बीच में महीन कारीगरी करवानी है, ताकि रिंग सबसे अलग और खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

सोने में लगा ऐसा बड़ा सा हीरा आपके पार्टनर के हाथों को और खूबसूरत बना देगा। तो अगर बजट की दिक्कत नहीं है तो 3 से 4 ग्राम सोने में आप ऐसा बड़ा सा हीरा लगवा सकते हैं। सोने की ऐसी अंगूठी देखने में कमाल की लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

सिंपल डिजाइन वाला ऐसा गोल्ड बैंड लड़कों को खूब पसंद आता है। ऐसी डिजाइन खासतौर उन लड़कों को पसंद आती है, जो वर्किंग होते हैं और कॉरपोरेट में वर्क करते हैं। आप ऐऐसी अंगूठी सगाई के लिए भी खरीद सकते हैं। क्योंकि ये भी आसानी से बन जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

आखिर में इस डिजाइन पर नजर डालें जो कि है तो सिंपल सा बैंड सा लेकिन इसके बीच में कई छोटे-छोटे हीरे जड़े हैं। इसमें भी विकल्प आपके ऊपर है कि आप हीरे जड़वाते हैं या फिर सिंपल नग। ये डिजाइन जब आप पहनकर बाहर निकलेंगे तो सब आपको देखते रह जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें