फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Blouse Designs: एकदम अलग स्टाइल का ब्लाउज बनवाना है तो रकुल प्रीत से लें टिप्स

Thu, 20 Nov 2025 03:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rakul Preet Singh Blouse Design: अगर आपको खूबसूरत के साथ-साथ ग्लैमरस दिखना पसंद है तो रकुल प्रीत सिंह के जैसे ब्लाउज अपने कलेक्शन में शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 6
अलग स्टाइल का ब्लाउज बनवाना है तो रकुल प्रीत से लें टिप्स - फोटो : instagram
Rakul Preet Singh Blouse Design: साड़ी और लहंगे का लुक तभी कंप्लीट और परफेक्ट माना जाता है, जब उसके साथ का ब्लाउज एकदम परफेक्ट बना हो। परफेक्ट ब्लाउज की तलाश के लिए अक्सर महिलाएं बॉलीवुड की एक्ट्रेस के लुक्स देखती हैं। अगर आप भी अपने लिए सबसे खूबसूरत और प्यारा ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो रकुल प्रीत के लुक पर एक नजर डाल लें।

दरअसल, रकुल प्रीत एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने साड़ी और लहंगा लुक को अपने खूबसूरत ब्लाउज से हमेशा सबसे अलग बना देती हैं। आज के समय में तो उनके डिजाइनर ब्लाउज हर लड़की के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन चुके हैं।

रकुल के लेटेस्ट फोटोशूट्स में दिखे  ब्लाउज डिजाइन्स सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी किसी पार्टी, वेडिंग या फेस्टिव लुक में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो रकुल प्रीत के ब्लाउज आइडियाज को अपनाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। उनका हर ब्लाउज आपके ट्रेडिशनल आउटफिट को एक ग्लैमरस ट्विस्ट देता है। तो आइए बिना देर किए आपको ब्लाउज की लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

ये डिजाइन उन महिलाओं के लिए काफी परफेक्ट है, जिन्हें स्लीवलेस और डीपनेक पहनना नहीं पसंद लेकिन कुछ अलग स्टाइल का ब्लाउज कैरी करना है। इसके लिए आपको अपने टेलर भैया को ये डिजाइन दिखानी है। इस डिजाइन बनाने में ऊपर गले तक सिर्फ सीक्विन वर्क वाले नेट का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा आस्तीन में भी सिर्फ नेट ही लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

ब्लाउज की ऐसी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन को तैयार कराने के लिए आपको मिरर वर्क वाले फैब्रिक की जरूरत पड़ेगी। ऐसा ब्लाउज आपकी बेहद सस्ती और सिंपल साड़ी में चार चांद लगा देगा। अगर आप इस डिजाइन में कंफर्टेबल नहीं है तो ब्लाउज को एकदम स्लीवलेस न बनवाते हुए हाफ स्लीव भी तैयार करा सकती हैं। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

इस तरह की डिजाइन आजकल जेन जी लड़कियों के बीच काफी फेमस है। इस डिजाइन को हॉल्टर नेक कहा जाता है। हॉल्टर नेक वाली डिजाइन के साथ अगर सिंपल साड़ी पहनी जाए तो लुक में चार चांद लग जाते हैं। इसे लहंगे के साथ भी पहना जा सकता है, क्योंकि लहंगे के लुक को ये पूरी तरह से बदल देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

ब्लाउज में सीक्विन फैब्रिक की ऐसी डिजाइन भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगी। सीक्विन वर्क आजकल काफी ट्रेंड में भी है। इस तरह का ब्लाउज तो आप साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसके फ्रंट की डिजाइन को अगर आप स्वीटहार्ट नेकलाइन बनावाएंगी तो देखने में और कमाल की लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

जेन जी लड़कियों के बीच फेमस इस डिजाइन को कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज कहा जाता है। कोर्सेट पैर्टन पर वैसे तो सिर्फ टॉप ही आते हैं, लेकिन क्या कभी आपने इसे साड़ी या लहंगे के साथ कैरी किया है ? अगर नहीं तो एक बार ट्राई करके देखिए। कोर्सेट स्टाइल का ब्लाउज आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें