फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pastel Saree: आजकल चलन में हैं ऐसी पेस्टल साड़ियां, खरीदने से पहले अभिनेत्रियों के लुक पर डालें नजर

Thu, 21 Sep 2023 03:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी डार्क रंगों से परेशान हैं तो आजकल के चलन के हिसाब से आज ही अपने कलेक्शन में पेस्टल रंग की साड़ी एड करें। 
विज्ञापन
1 of 7
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
Pastel Saree: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाऐं हर कार्यक्रम में पहनना पसंद करती हैं। चाहे ऑफिस में पार्टी हो, या हो घर पर कोई पूजा, यहां तक की शादी-विवाह तक में हर उम्र की महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। समय के हिसाब से साड़ियों का ट्रेंड बदलता रहता है। ऐसे में महिलाएं इस चीज को लेकर काफी चिंतित रहती हैं कि कैसी साड़ी उनके लिए काफी परफेक्ट है।

आज के समय में महिलाओं को चटक-मटक वाली साड़ियां पसंद नहीं आती हैं। हर उम्र की महिला हल्के रंग वाली और कम वजन वाली साड़ी पहनना पसंद करती है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज कल काफी ट्रेंड में हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, पेस्टल रंग की साड़ियों की। पेस्टल रंग की साड़ियां बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की भी पहली पसंद है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के पेस्टल साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

इस गोल्डन रंग की पेस्टल साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक को उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया था। गले में चोकर उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
पूजा हेगड़े

इस पिस्ता ग्रीन रंग की साड़ी में पूजा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस तरह की साड़ियां हर मौसम के लिए परफेक्ट रहती हैं। आप इसे ऑनलाइन खरीद सकती हैं। 

4 of 7
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी

अपने रॉयल अंदाज की वजह से पहचाने जाने वाली अदिति इस पेस्टल लेमन रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। ऐसी मिरर वर्क की साड़ी देखने में कमाल की लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
नोरा फतेही

इस पेस्टल पिंक साड़ी में नोरा फतेही काफी प्यारी लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में नेकपीस पहना है और बालों को कर्ल किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
रकुल प्रीत

लाइलैक पेस्टल रंग की साड़ी में रकुल काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। ऐसी साड़ी थोड़ी महंगी आती है। इसे आप बाजार से खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
कृति सेनन

पेस्टल रंग की साड़ी में कृति का अंदाज काफी प्यारा लग रहा है। अगर आप ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसी साड़ी आपके लिए परफेक्ट है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें