फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lehenga For Garba Night: गरबा नाइट के लिए परफेक्ट हैं इन तीन अभिनेत्रियों के लहंगे

Fri, 04 Oct 2024 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गरबा नाइट में लहंगा पहनने का सोच रहीं हैं तो इन तीन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गरबा नाइट 2024 - फोटो : instagram
Lehenga For Garba Night:अब जब शारदीय नवरात्रि चल रही है, तो जगह-जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन भी किया गया है। माता के दरबार में गरबा खेलना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में महिलाएं गरबा नाइट के लिए खूब अच्छे से तैयार होकर जाती हैं। इस दौरान महिलाएं भारी-भारी लहंगे पहनती हैं। गरबा नाइट में घाघरा चोली पहनना ही सबसे सही विकल्प माना जाता है। 

जब भी महिलाओं को कुछ खरीदारी करनी होती है, तो वो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के लुक्स देखती हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हमेशा ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े पहनती हैं और उनके पास हर कार्यक्रम के हिसाब से आउटफिट का कलेक्शन होता है। अगर आप गरबा नाइट में लहंगा पहनने का सोच रहीं हैं तो इन तीन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गरबा नाइट 2024 - फोटो : instagram
कंगना रणौत

अगर आप गरबा नाइट में रॉयल लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं तो उनका ये लहंगा आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। उनके इस लहंगे में गोल्डन वर्क है, जिस वजह से उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। ऐसे लहंगे के साथ आप दुपट्टे को घुमा कर अटैच कर सकती हैं, ताकि आपको गरबा खेलने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन

3 of 7
गरबा नाइट 2024 - फोटो : instagram
ऐसा रखें मेकअप और हेयर स्टाइल

इस लहंगे में अपने मेकअप का खास ध्यान रखें। ये लहंगा काफी हैवी है, ऐसे में इसके साथ लाइट मेकअप भी अच्छा लगेगा। चुंकि इस लहंगे में हरे रंग का काम भी है, इसी के चलते आप इसके साथ हरे रंग की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। लहंगे के साथ आप बालों में स्लीक बन बनाकर गुलाब के फूल लगा सकती हैं। 

4 of 7
गरबा नाइट 2024 - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

गरबा नाइट के लिए जान्हवी कपूर के जैसा मल्टीकलर लहंगा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। उनके इस लहंगे पर काफी हैवी वर्क है। इसके साथ उन्होंने जो ब्लाउज कैरी किया, उसपर स्वीटहार्ट नेकलाइन थी, जिस वजह से ब्लाउज भी खूबसूरत लग रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
गरबा नाइट 2024 - फोटो : instagram
मेकअप और हेयर स्टाइल रखें खास

इस मल्टीकलर लहंगे के साथ आप हैवी आईमेकअप करके बाकी मेकअप को लाइट रख सकती हैं। इस लहंगे की खूबसूरती को मल्टीकलर ज्वेलरी ही चार चांद लगाने का काम करेगी। इस लहंगे के साथ भी आपको बालों में बन बनाना है, ताकि आपका लुक क्लासी दिखे। खुले बाल आपको परेशान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
गरबा नाइट 2024 - फोटो : instagram
सारा अली खान

वैसे तो एक्ट्रेस का ये लहंगा पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल करके बनाया गया है, पर ऐसा लहंगा आपको बाजार में भी मिल जाएगा। मल्टीकलर लहंगा आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में बिना सोेचे इस तरह का लहंगा गरबा नाइट में पहनें। इसके साथ बैकलेस चोली बनवाएं, ताकि आपका लुक अलग और खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गरबा नाइट 2024 - फोटो : instagram
मेकअप और हेयर स्टाइल रखें खास

अगर सारा अली खान के जैसा लहंगा कैरी कर रहीं हैं तो उसके साथ गले में चोकर पहनें। कानों में हैवी ईयररिंग्स आपकी खूबसूरती बढ़ाएंगे। अपने इस लहंगा लुक को आप डार्क काजल के साथ पिंक शेड के मेकअप के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। अगर बन नहीं बनाना चाहतीं, तो अपने बालों को सारा अली खान की तरह से बांधें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें