Kanjivaram Saree: साड़ियों का जिक्र जब भी होता है तो उसमें सिल्क की साड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिल्क की साड़ी को किसी भी इवेंट में पहना जाए वो हमेशा रॉयल लुक देती हैं। खासतौर पर शादी-विवाह में सिल्क की साड़ी पहनकर अंदाज सबसे अलग दिखता है।
यदि आप भी साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो कांजीवरम साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल करें। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं जिनसे टिप्स लेकर आप भी अपने लिए कांजीवरम साड़ी खरीद सकती हैं