फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehndi Design For Hartalika Teej: इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, ये हैं लेटेस्ट डिजाइन

Thu, 05 Sep 2024 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरतालिका तीज के त्योहार पर आप हाथों के साथ-साथ अपने पैरों में भी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन रचा सकती हैं। यहां हम आपको पैरों की मेहंदी के लिए लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : अमर उजाला
Mehndi Design For Hartalika Teej: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल के वैदिक पंचांग के अनुसार ये व्रत 6 सितंबर 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा, जिसकी तैयारी भी महिलाओं ने पूरी कर ली है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ये व्रत सुहाग की कामना करने के लिए रखा जाता है, ऐसे में इस दिन 16 श्रृंगार करना काफी अहम हो जाता है। इसी के चलते हर सुहागिन महिला तीज की पूजा के वक्त खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं।

इसके लिए वो पहले से ही अपने हाथों में खूबसूरती मेहंदी भी लगाती हैं। इस बार आप चाहें तो हाथों के साथ-साथ अपने पैरों में भी खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं। यहां आज हम आपको पैरों की मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली हरतालिका तीज है तो आप इस तरह की डिजाइन का ही चयन करें। ऐसी मोर वाली डिजाइन भी आपके पैरों को खूबसूरत बनाएगी। इसके साथ पैरों में बिछिया और पायल अवश्य पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

बहुत सी महिलाओं को भरे-भरे पैर मेहंदी लगावाना पसंद होता है। ऐसी महिलाओं के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। इस डिजाइन से आपके पैर कमाल के लगेंगे। इसे लगाने में भले ही समय लगेगा, लेकिन ये देखने में कमाल की लगेगी। 
 

4 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर आप आलता नहीं लगाना चाहतीं तो अपने पैरों में इस तरह की मेहंदी लगाएं। ये डिजाइन आलता की तरह ही पैरों पर लगेगी, जिसकी वजह से पैर देखने में और खूबसूरत लगेंगे। इस डिजाइन की मेहंदी के साथ पैरों में पायल अवश्य पहनें। 
विज्ञापन

5 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं बचा है तो आप इस तरह की डिजाइन को अपने पैरों पर रचा सकती हैं। उंगलियों पर लगी हुई ये डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन देखने में कमाल की लगती है। ऐसे में आप भी अपने पैरों में मेहंदी की ऐसी डिजाइन बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन के साथ पैरों में पायल काफी खूबसूरत लगती है। इसे आप खुद भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस हरतालिका तीज पैरों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

अगर आपको अरेबिक डिजाइन पसंद है तो आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ये डिजाइन लगाना काफी आसान रहता है। ऐसे में आप बिना डरे इस डिजाइन को अपने पैरों में लगाएं। इस डिजाइन के साथ आप जब पैरों में आलता लगाएंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें