फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beach Outfit Idea: लक्षद्वीप घूमने का बना रही हैं प्लान तो पहनें इस तरह के कपड़े, ग्लैमरस दिखेगा अंदाज

Mon, 08 Jan 2024 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप लक्षद्वीप जाने का प्लान बना रहीं हैं, तो बीच पर पहनने के लिए आपको खास तरह के कपड़े खरीदने चाहिए, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram
Beach Outfit Idea: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 जनवरी को लक्षद्वीप यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इतनी खूबसूरत फोटोज साझा कीं, जिसे देखकर एक बार फिर से लक्षद्वीप सुर्खियों में आ गया। तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा देने की भी जनता से अपील की। इसके बाद लोग लक्षद्वीप के बारे में सर्च करने लगे।

लक्षद्वीप एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार के साथ भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको बेहद सुकुन मिलेगा। समुद्र का खूबसूरत नजारा देखते हुए आप यहां कई तरह के एडवेंचरों का मजा ले सकते हैं।

अगर आप भी लक्षद्वीप घूमने का प्लान कर रही हैं, तो यहां आपको खास तरह के कपड़े लेकर जाना चाहिए। बहुत सी महिलाओं को ये पता ही नहीं होता, कि वो किस तरह के कपड़े बीच पर ले जा सकती हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
विज्ञापन

2 of 7
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

अगर आपको को-ऑर्ड सेट पहनना पसंद है तो आप बीच के लिए ऐसा को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। ये आपको आसानी से ऑनलाइन बेहद ही कम दामों में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram
टी-शर्ट और शॉर्ट्स

बहुत सी लड़कियां ऐसे कपड़ों को ही प्राथमिकता देती हैं, जो पहनने में आरामदायक हों। ऐसे में आपके लिए टी-शर्ट और शॉर्ट्स बेस्ट विकल्प है। 

4 of 7
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप

इस तरह की स्कर्ट बेहद ही कम दामों में आपको बाजार में मिल जाएगी। इसके साथ पीले रंग की टॉप आपको खूबसूरत लुक देगी। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें।
विज्ञापन

5 of 7
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram
स्कर्ट और शर्ट

इस तरह की नॉट वाली शर्ट को आप ओपन करके ब्रालेट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ डेनिम शॉर्ट्स या फिर क्रेप स्कर्ट भी काफी प्यारा लुक देगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram
ड्रेस

अगर कुछ क्लासी सा पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस आपके लिए बेहतर विकल्प है। ये आपको खूबसूरत लुक देगी। चाहें तो इसके साथ वैजेस पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lakshadweep Tourism - फोटो : instagram
काफ्तान ड्रेस

अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रहीं हैं, जो आरामदायक भी हो और जिसे पहनकर आपको कोई परेशानी ना हो, तो इस तरह की काफ्तान ड्रेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आप पैरों में हवाई चप्पल पहन सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें