हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ। इस साल ये इवेंट 13 मार्च से 17 मार्च तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में आयोजित हुआ था। हर साल की तरह इस साल भी इस इवेंट में कई बड़े सेलेब्स ने अपना जलवा दिखाया।
मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, कृति सेनन, फातिमा सना शेख, श्रुति हसन समेत कई हसीनाएं इस इवेंट के रैंप पर उतरीं और अपना जलवा दिखाया। वैसे तो इस इवेंट में हर कोई बेहद खूबसूरत लग रहा था, लेकिन कई अभिनेत्रियों ने अपने लहंगा लुक से लोगों का दिल जीता। ये सभी अभिनेत्रियां लहंगे में बेहद कमाल लग रहीं थीं।
अगर आप भी लहंगा खरीदने का सोच रही हैं, तो इनके लुक पर एक नजर डाल सकती हैं, ताकि आपका लुक भी सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखे।