फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumar Vishwas Daughter Wedding: सगाई से रिसेप्शन तक, हर लुक बेहद खूबसूरत दिखीं कुमार विश्वास की लाडली

Fri, 07 Mar 2025 12:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी, अग्रता शर्मा, हाल ही में उदयपुर के लीला पैलेस होटल में बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ विवाह बंधन में बंधीं। शादी की हर रस्म में उनका अंदाज देखने लायक था।
विज्ञापन
1 of 6
सगाई से रिसेप्शन तक, हर लुक बेहद खूबसूरत दिखीं कुमार विश्वास की लाडली - फोटो : instagram
Kumar Vishwas Daughter Wedding: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी, अग्रता शर्मा, हाल ही में उदयपुर के लीला पैलेस होटल में बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। अग्रता और पवित्र की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों की क्यूट केमिस्ट्री और रोमांटिक पोज़ देखे जा सकते हैं।

शादी के दौरान अग्रता ने लाल रंग की लहंगा पहनकर अपनी सादगी और सुंदरता से सभी का मन मोह लिया। अपनी सगाई से लेकर रिसेप्शन तक में अग्रता कमाल की लग रही थीं। लोगों को उनका हर लुक बेहद पसंद आया। आइए आपको भी अग्रता का रोका, शादी और रिसेप्शन लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रोका लुक लगा बेहद प्यारा - फोटो : instagram
रोका लुक लगा बेहद प्यारा

सबसे पहले नजर डालते हैं अग्रता के सगाई लुक की तो 20 अप्रैल 2024 को अपने इंस्टा हैंडल से कुमार विश्वास ने अपनी बड़ी बेटी अग्रता के रोका समारोह से तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अग्रता बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इन तस्वीरों में लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
लाल साड़ी में लगी एक दम परी सी - फोटो : instagram
लाल साड़ी में लगी एक दम परी सी

अपनी इस लाल साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन रंग का कुंदन वाला हैवी नेकपीस कैरी किया था। माथे पर छोटी सी बिंदी से उनका पूरा लुक कमाल का लग रहा है। मिनिमल मेकअप की वजह से अग्रता का खूबसूरत लुक हर कोई देखता रह गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया। 

4 of 6
शादी का लहंगा था बेहद खूबसूरत - फोटो : instagram
शादी का लहंगा था बेहद खूबसूरत

अब नजर डालते हैं अग्रता के वेडिंग लुक की तो अग्रता ने पेस्टल के ट्रेंड को छोड़ते हुए पारंपरिक लाल लहंगे को ही अपने स्पेशल डे के लिए सिलेक्ट किया। उनके इस लहंगे पर थ्रेड वर्क के साथ ही सीक्वेन सितारों से कढ़ाई की गई थी। हर दुल्हन की तरह अग्रता ने भी अपने ब्राइडल लुक के साथ दो दुपट्टे कैरी किए। उन्होंने बूटियों से सजे पतले बॉर्डर वाले लाइट वेट दुपट्टे को सिर पर ओढ़ा, तो साइड दुपट्टे पर सुनहरे गोटे से डिजाइन बना है।
विज्ञापन

5 of 6
Agrata Sharmma Wedding - फोटो : instagram
ज्वेलरी और मेकअप था खास

दुपट्टे के अलावा अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी और शीश पट्टी लगाकर एकदम ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक अपनाया। उनका ये ब्राइडल लुक हर किसी के दिलों पर राज कर रहा है। मेहंदी वाले हाथों में चूड़ा पहने अग्रता ने अपने मेकअप को न्यूड रखा, जो डे वेडिंग के लिए परफेक्ट लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिसेप्शन में लगीं बेहद प्यारी - फोटो : instagram
रिसेप्शन में लगीं बेहद प्यारी

अब आखिर में बात करते हैं अग्रता के रिसेप्शन लुक की, तो अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए अग्रता ने ब्लू कलर की सिल्क साड़ी को चुना। उनकी इस साड़ी पर बॉर्डर पर खूबसूरत सा गोल्डन वर्क था, दिस पर लाइट ब्लू कलर का बूटी वाला काम करके इसे हाइलाइट किया। इस साड़ी को खुले पल्ले और गोल नेकलाइन वाले फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था। गले में हैवी सा हार उनकी सुंदरता को कई गुना बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें