फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day 2025: महिला दिवस पर अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को तोहफे में दें ये ट्रेंडी ज्वेलरी

Thu, 06 Mar 2025 05:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आप अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को ट्रेंडी गहने तोहफे में दे सकते हैं। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
महिला दिवस पर अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को तोहफे में दें ये ट्रेंडी ज्वेलरी - फोटो : instagram
International Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन खास महिलाओं को खास एहसास कराने का है, जिन्होंने हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है। चाहे वो मां, बहन, पत्नी, दोस्त, या कोई मेंटर हों, उनके प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के लिए इससे अच्छा दिन कोई हो नहीं सकता।

यदि आप अपनी जिंदगी में महिलाओं के लिए कुछ खास के का सोच रहे हैं तो उन्हें ज्वेलरी तोहफे में दें। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे ज्वेलरी पसंद न हो। इसी के चलते आज हम आपको यहां ज्वेलरी के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं, ताकि आप भी कुछ ट्रेंडी खरीद कर महिला दिवस को सेलिब्रेट कर सकें।
विज्ञापन

2 of 7
पर्सनलाइज्ड नेम ज्वेलरी - फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड नेम ज्वेलरी 

अपनी जिंदगी की सबसे खास महिला को अगर आप कुछ यूनिक और इमोशनल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो नेम पेंडेंट या कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें उनके नाम, जन्मतिथि, या कोई खास मैसेज लिखवा सकते हैं।
  
विज्ञापन

3 of 7
मिनिमलिस्ट ज्वेलरी - फोटो : Adobe Stock
मिनिमलिस्ट ज्वेलरी 

हर दिन पहनने के लिए आप सिंपल ज्वेलरी का चयन आप तोहफे के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आप डेलिकेट गोल्ड या सिल्वर चेन खरीद सकते हैं। यदि बजट कम है तो स्मॉल हूप इयररिंग्स तोहफे में दें।

4 of 7
स्टेटमेंट ज्वेलरी - फोटो : instagram
 स्टेटमेंट ज्वेलरी 

ये ज्वेलरी उन महिलाओं को खूब पसंद आती है जो रॉयल लुक कैरी करती हैं। इसके लिए चंकी गोल्ड चेन नेकलेस परफेक्ट विकल्प है। कुछ हैवी लेना है तो मल्टी लेयर नेकलेस ले सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
ब्रेसलेट - फोटो : instagram
 ब्रेसलेट 

कुछ ऐसा तोहफा देना है जिसे रोजाना में पहना जा सके तो चार्म ब्रेसलेट अच्छा विकल्प है। ऐसे ब्रेसलेट में छोटे-छोटे प्यारे चार्म्स (दिल, सितारे, या नाम) लगे होने चाहिए। ये नहीं तो सोने या चांदी का कड़ा भी आप खरीद सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
पर्ल ज्वेलरी - फोटो : instagram
पर्ल ज्वेलरी 

एवरग्रीन और क्लासी लुक के लिए पर्ल ज्वेलरी का चयन करें। इसके लिए पर्ल स्टड इयररिंग्स, सिंगल स्ट्रैंड पर्ल नेकलेस और पर्ल ब्रेसलेट या रिंग्स भी अच्छा विकल्प है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोज गोल्ड ज्वेलरी - फोटो : instagram
 रोज गोल्ड ज्वेलरी 

 मॉडर्न और ट्रेंडी चॉइस है तो रोज गोल्ड ज्वेलरी भी आप तोहफे में दे सकते हैं। ये ट्रेडिशनल लुक के साथ मार्डन टच देने का काम करती है। इसलिए ऐसी ज्वेलरी को तोहफे मेंं अवश्य दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें