बीते पांच सालों में बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने वाली कृति सेनन का फैशन स्टेटमेंट भी उनकी ही तरह फ्रेश है। कई बार कृति ऐसे अवतार में स्पॉट होती हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल होता है। फिर चाहें कृति का अंबानी की गणपति पूजा वाला साड़ी लुक हो या हाई-एंड ब्रांड 'कोच' के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक लुक हो, कृति बेहतरीन लगती हैं। हाल ही में कृति काफी सुंदर और अलग अनारकली में दिखीं। आजकल पारंपरिक ड्रेसिंग स्टाइल के नियमों को तोड़कर आधुनिकता के साथ प्रयोग करने का समय है। वैसे, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मिलेनीयल अब अपनी शादी में गुलाबी और लाल रंग को छोड़कर सफेद और काला रंग पहनना पसंद कर रहे हैं। इसी का उम्दा उदाहरण देते हुए कृति सैनन काले अनारकली में दिखीं।