फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Kharbanda: हर आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं कृति खरबंदा, स्टाइलिश दिखने के लिए आप भी लें टिप्स

Wed, 13 Mar 2024 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जल्द ही पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हर कोई इनकी शादी की तस्वीरें देखने को बेताब है। 
विज्ञापन
1 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
बॉलीवुड जगत में आजकल शादी का सीजन चल रहा है। कुछ दिन पहले ही रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने गोवा में सात फेरे लिए थे। अब खबर आ रही है कि, 'फुकरे' एक्टर पुलकित सम्राट जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों हरियाणा के मानेसर में एक भव्य रिसॉर्ट में शादी करेंगे। इनकी शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी।

फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री कृति खरबंदा का हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। लोगों को अब बेसब्री से उनके वेडिंग लुक का इंतजार है। हर कोई उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखना चाहता है। कृति खरबंदा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हर लुक में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी अपना लुक बदलने का सोच रही हैं, तो कृति के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
लहंगा

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि कृति अपनी शादी में लहंगा ही पहनेंगी। उनका लहंगा लुक तो वैसे भी काफी प्यारा होता है। अपनी फिल्मों में भी अक्सर उन्हें लहंगा पहने देखा जाता है। इस पीले रंग के लहंगे में कृति बेहद प्यारी दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
साड़ी

साड़ी में वो अक्सर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं की तरह दिखना चाहती हैं तो डीपनेक और स्लीवलेस ब्लाउज अपने लिए बनवा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें। ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। 

4 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

आजकल लड़कियों को को-ऑर्ड सेट पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप उनके लुक से टिप्स लेकर अपने लिए को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। इस तरह का को-ऑर्ड सेट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : insta
शरारा सूट 

अगर आपको भी आरामदायक कपड़े पहनना पसंद है तो ऐसा शरारा आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। ऐसा स्लीवलेस शरारा सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
स्लिट गाउन

एथनिक के साथ-साथ कृति का वेस्टर्न लुक भी काफी खूबसूरत होता है। इवेंट्स में वो इस तरह का स्लिट गाउन पहनकर जाती हैं। अगर आप भी उन्हीं की तरह ग्लैमरस दिखने का सोच रहीं हैं, तो इस तरह का स्लिट गाउन अपने लिए तैयार करा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें