प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा बीती शाम शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने जयपुर में अपने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
बीती शाम ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन लिखते हुए अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि 'अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें , हर जनम तेरे साथ।'
जैसे ही उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कीं, तो लोग उन्हें बधाई देने लगे। सभी को उनका वेडिंग लुक काफी खास लगा। दरअसल, एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने अपनी शादी में पेस्टल रंग का ट्रेंड तोड़ते हुए चटक लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनका मेकअप से ज्वेलरी तक काफी खास थी।