फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami Special: खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी, लुक से आप भी ले सकती हैं टिप्स

Fri, 23 Aug 2024 03:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जन्माष्टमी से ठीक पहले बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपना ऐसा लुक दिखाया, जिसपर हर कोई मोहित हो गया। दरअसल, तस्वीरों में वो राधा रानी बनीं नजर आ रहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी - फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
Janmashtami Special: तमन्ना भाटिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म जगत तक में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीते हैं। बड़े पर्दे पर वो हमेशा एक से बढ़कर एक किरदार निभाती नजर आती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अक्सर अपने लुक से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिनको लोग देखते रह गए। इन तस्वीरों में वो राधा रानी की तरह दिखाई दे रही थीं। राधा रानी के इस अवतार में तमन्ना बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। जन्माष्टमी से ठीक पहले तमन्ना भाटिया ने अपना ये लुक दिखाकर लोगों को एक बार फिर से दीवाना बना दिया।

 अगर आप भी जन्माष्टमी के दिन राधा रानी बनना चाहती हैं तो तमन्ना के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। आइए आपको भी तमन्ना का पूरा लुक दिखाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी - फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
लहंगा था खास

इन तस्वीरों में तमन्ना ने पेस्टल रंग का खूबसूरत सा लहंगा पहना है। इस पेस्टल नीले और गुलाबी रंग के लहंगे के साथ ब्लाउज भी उसी की मैचिंग का है। हैवी बॉर्डर वाला गुलाबी दुपट्टा इस लहंगे की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस लहंगे में तमन्ना बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी - फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
हैवी ज्वेलरी लगी प्यारी

अपने इस पेस्टल लहंगे के साथ तमन्ना ने काफी हैवी लेकिन खूबसूरत ज्वेलरी कैरी की है। गले में हरे और गोल्डन रंग का चोकर, माथे पर माथापट्टी के साथ मांगटीका और हाथ में हथफूल उनके लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। 

4 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी - फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
हेयर स्टाइल पर लगे फूल

इस पूरे लुक में एक्ट्रेस की हेयर स्टाइल सबसे खास थी। उन्होंने इस लहंगा लुक के साथ बालों में मेसी चोटी बनाई थी, जिस पर फूल लगे थे। फूलों की वजह से तमन्ना का लुक एक राधा रानी वाला लग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खूबसूरत सा लहंगा पहन तमन्ना भाटिया बनीं राधा रानी - फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
मिनिमल था मेकअप

इस लुक के साथ उन्होंने राधारानी की तरह ही माथे पर कुमकुम धारण किया था। कुमकुम के साथ-साथ उन्होंने बेहद ही लाइट गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाई थी। लाइट पिंक गालों के साथ उनका पूरा मेकअप काफी ही मिनिमल था। ऐसे में अगर आप भी राधारानी बनना चाहती हैं, तो तमन्ना के इस लुक से टिप्स लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें