Tips to Dress Like Radha Rani: जन्माष्टमी का त्योहार सिर्फ भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं है, बल्कि ये त्योहार प्रेम, भक्ति और सांस्कृतिक सौंदर्य का प्रतीक भी है। इस दिन राधा रानी की छवि हर भक्तिन के मन में बस जाती है, और हर महिला या बच्ची चाहती है कि वो राधा की तरह दिव्य, पारंपरिक और मनभावन लगे।
चाहे बात हो स्कूल फंक्शन की, घर पर होने वाली पूजा की, डांस परफॉर्मेंस की या फिर सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की, राधा जैसा लुक हर जगह आकर्षण का केंद्र बन जाता है। इस पावन अवसर पर यदि आप भी राधा रानी की तरह सजना चाहती हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।
सही ड्रेस से लेकर गहनों, मेकअप और एक्सप्रेशन्स तक, हर छोटा-बड़ा हिस्सा आपके लुक को राधा जैसा बना सकता है। आइए जानते हैं वो जरूरी टिप्स जो आपके रूप को बना देंगे राधा के समान।
विज्ञापन
2 of 6
पारंपरिक लहंगा-चोली का चुनाव करें
- फोटो : instagram
1. पारंपरिक लहंगा-चोली का चुनाव करें
राधा रानी का पारंपरिक लुक पाने के लिए सबसे पहले जरूरी है एक सुंदर, कलरफुल और ट्रेडिशनल लहंगा-चोली या खास "राधा ड्रेस"। आमतौर पर राधा के लिए पीले, हरे, नीले, गुलाबी या लाल रंग का कॉम्बिनेशन उपयुक्त माना जाता है। कॉटन या सिल्क फैब्रिक सबसे अच्छे रहते हैं क्योंकि ये पहनने में आरामदायक भी होते हैं और पारंपरिक भी दिखते हैं। अगर चाहें तो नेट या जरी वर्क वाला ड्रेस चुन सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
गजरा से बाल सजाएं
- फोटो : instagram
2. गजरा से बाल सजाएं
राधा का सौंदर्य उसके सादगीपूर्ण लेकिन आकर्षक श्रृंगार में छिपा होता है। आप अपने बालों में गजरा लगा सकती हैं। आजकल फूलों की ज्वेलरी जैसे बालों की चेन, टीका या कान के हुक भी ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि राधा के लुक में चार चांद लगा देते हैं।
4 of 6
माथे पर कुमकुम लगाएं
- फोटो : instagram
3. माथे पर कुमकुम लगाएं
राधा के श्रृंगार में बिंदी का विशेष स्थान है। आप गोल या लंबी लाल या चंद्राकार बिंदी चुनें। इसके साथ भारी या मिडियम साइज़ के झुमके पहनें जो आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ा दें। अगर आप ज्यादा हैवी ड्रेस नहीं पहन रही हैं, तो ज्वेलरी थोड़ी ग्लैमरस चुन सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हल्का मेकअप करें
- फोटो : instagram
4. हल्का मेकअप करें
राधा रानी का मेकअप हल्का और प्राकृतिक होता है। स्किन टोन के अनुसार लाइट फाउंडेशन, पीच या पिंक ब्लश, न्यूड या लाइट पिंक लिपस्टिक लगाएं। आंखों में काजल और हल्का आईशैडो राधा के सौंदर्य को उभारता है। आप चाहें तो हल्का ग्लिटर भी जोड़ सकती हैं ताकि चेहरा खूबसूरत लगे।
मोरपंख को अपने लुक में शामिल करें
- फोटो : instagram
5. मोरपंख को अपने लुक में शामिल करें
राधा और कृष्ण का अटूट संबंध है, इसलिए अपने लुक में मोरपंख, बांसुरी या कान्हा की पगड़ी जैसे छोटे तत्व शामिल करें। मोरपंख बालों में, या ब्रोच के रूप में लगाया जा सकता है। ये आपके लुक को न सिर्फ सुंदर बनाता है, बल्कि थीम के अनुरूप भी बनाता है।