फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami Special look: जन्माष्टमी पर बच्चे को सजाएं बाल गोपाल के रूप में, ये चीजें आएंगी आपके काम

Sat, 16 Aug 2025 08:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Janmashtami Special look Krishna: अगर आपके घर में नन्हा बालक है, जिसे आप कान्हा का रूप देकर तैयार करना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को ऐसे करें कान्हा के रूप में तैयार - फोटो : instagram
Janmashtami Special look Krishna: जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अपने नन्हे-मुन्हे बच्चे को ‘बाल गोपाल’ या ‘कन्हैया’ के रूप में सजाना एक खास परंपरा बन चुकी है। छोटे बच्चों को कृष्ण रूप में सजाकर झांकी में बिठाना, फोटोशूट कराना या स्कूल के फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में भाग लेना, इसके लिए लोग बेहद तैयारी करते हैं।

यदि इस बार आप भी कुछ ऐसा करने का सोच रहे हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखकर तैयार अपने लड्डू गोपाल को तैयार करना है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप अपने बच्चे को घर पर ही सुंदर बाल गोपाल के रूप में तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे मिलेगा पारंपरिक कान्हा लुक - फोटो : adobe stock
ऐसे मिलेगा पारंपरिक कान्हा लुक

यदि अपने बच्चे को पापंरपिक अंदाज में कान्हा का लुक देना है तो उसके लिए पीतांबर यानी कि पीले रंग की धोती और छोटा कुर्ता खरीदकर लाएं। ये आउटफिट कान्हा का क्लासिक लुक देता है। आप बाजार से कृष्णा ड्रेस सेट खरीद सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मोर मुकुट है जरूरी - फोटो : Adobe Stock
मोर मुकुट है जरूरी

 श्रीकृष्ण की पहचान है मोर मुकुट। इसलिए अपने नन्हे कान्हा के लिए मोर मुकुट अवश्य खरीदें। मोर मुकुट के साथ-साथ आप बाजार में मिलने वाले कई रंग-बिरंगे मुकुट भी अपने लाला के लिए खरीदकर उसे पहना सकते हैं। ये भी देखने में अच्छे लगेंगे। 

 

4 of 6
गहने - फोटो : Adobe Stock
गहने

ध्यान रखें कि छोटे-छोटे गहनों से लुक और भी आकर्षक बनता है। इसलिए अपने नन्हे कान्हा के लिए कमरबंध, बाजूबंद, कुंडल अवश्य लाएं। बच्चों के लिए कान पर चिपकाने वाले कुंडल भी मिलते हैं। जिसे आसानी से पहनाया जा सकता है। इसके अलावा मोती या फूलों की माला पहनाएं, जो भगवान कृष्ण के सौंदर्य को दर्शाती है

 
विज्ञापन

5 of 6
बांसुरी - फोटो : Adobe Stock
बांसुरी

 कन्हैया की सबसे प्रिय वस्तु है बांसुरी, जिसे बच्चे के हाथ या कमर में लगाएं। फोटोशूट के दौरान से सबसे अलग और प्यारा लुक देती है। सिंपल सी बांसुरी की जगह ऐसी बांसुरी लें, जिसपर गोटापट्टी लगी हो, या कुछ सजावट हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तिलक है जरूरी - फोटो : instagram
तिलक है जरूरी

माथे पर हल्का चंदन या रोली का तिलक लगाएं, क्योंकि बाल गोपाल के माथे पर हमेशा तिलक रहता है। इसके साथ-साथ यदि चाहें तो हल्का बेबी फेस पाउडर और काजल भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा मेकअप बहुत हल्का और बच्चों की स्किन के अनुसार ही करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें