फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami Special Mehndi: माखन से लेकर बांसुरी तक, जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी

Fri, 23 Aug 2024 02:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन को खास बनाना चाहती हैं तो अपने हाथों पर उनके नाम की मेहंदी लगाएं।
विज्ञापन
1 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
Janmashtami Special Mehndi: जन्माष्टमी का त्यौहार हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है। इसकी तैयारी लोग कई-कई दिन पहले से शुरू कर लेते हैं। अपने घरों में लोग मंदिर सजाते हैं, भगवान श्रीकृष्ण का पालना सजाते हैं और उनके लिए नए-नए कपड़े लाते हैं। इस दिन भगवान को 56 प्रकार के पकवानों का भोग भी लगाया जाता है।

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचारों के खात्मे के लिए धरती लोक पर जन्म लिया था। ऐसे में लोग इस दिन को काफी श्रद्धा और धूमधाम से मनाते हैं। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को खास बनाना चाहती हैं तो अपने हाथों पर उनके नाम की मेहंदी लगाएं।

यहां हम आपको श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। ये सभी डिजाइन काफी स्पेशल हैं। इनमें खास तौर पर माखन, बांसुरी और कान्हा की तस्वीर बनाई जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

अगर हाथों पर रचाने के लिए खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन तलाश कर रही हैं तो इसका चयन करें। इस तरह की मेहंदी लगाना काफी आसान रहता है और ये लगती भी काफी प्यारी है। 
विज्ञापन

3 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अपने हाथों पर आप इस तरह से कोई श्लोक भी लिखवा सकती हैं। ये एक ऐसा श्लोक है, जो काफी आसान है, और इसे आप आसानी से अपने हाथों पर लिख भी सकती हैं। 

4 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
 
नन्हे बाल गोपाल मां यशोदा के काफी लाडले हैं। ऐसे में आप अपनी हथेली पर मां यशोदा और कान्हा की तस्वीर भी बना सकती हैं। ये डिजाइन बनाते समय इसके महीन काम का ध्यान रखें। वरना इसका लुक खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप सिर्फ अपने हाथों पर माखन चुराते कान्हा की तस्वीर बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन आपकी हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

अपनी हथेली पर ऐसे माखन चुराते कान्हा की तस्वीर बनाएं। इसके साथ ही उंगलियों पर राधा का नाम लिखवाएं। ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी। हाथ के नीचे की तरफ मोर की तस्वीर भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जन्माष्टमी पर हाथों पर रचाएं कान्हा के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
छठवीं डिजाइन

बहुत सी महिलाओं को भरे हाथ मेहंदी मेहंदी लगवाना काफी पसंद आता है। ऐसे में आप इस तरह से राधा-कृष्ण का नाम अपने हाथ पर लिखवा सकती हैं। ऐसी डिजाइन भी देखने में काफी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें