फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2023: इस जन्माष्टमी खास अंदाज में तैयार हों पुरुष, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Thu, 07 Sep 2023 09:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप जन्माष्टमी के दिन खास और अलग तरह से तैयार होने का सोच रहे हैं, तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram
Krishna Janmashtami 2023: हर किसी के लिए जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन काफी धूमधाम से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 6-7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कई जगहों पर दही हांडी का कार्यक्रम होता है। कई जगहों पर सुंदर-सुंदर झांकिया सजाई जाती हैं।

इतना ही नहीं कई जगहों पर तो जन्माष्टमी के मौके पर घर में भी कान्हा को खास तरीके से सजाया जाता है। लोग खुद भी उत्सव के लिए खास तरह से तैयार होते हैं। महिलाओं के पास तो जन्माष्टमी पर तैयार होने के कई विकल्प होते हैं, लेकिन किसी भी पुरुष को ये समझ नहीं आता कि वो इस दिन कैसे कपड़े पहनें।

ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन खास और अलग तरह से तैयार होने का सोच रहे हैं, तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। आज के लेख में हम आपको जन्माष्टमी के दिन के लिए खास तरह के आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अच्छे से तैयार हो सकें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Varun Dhawan - फोटो : instagram
धोती कुर्ता

जन्माष्टमी के दिन पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में धोती कुर्ता पुरुषों के लिए सबसे सही विकल्प माना जाता है। आप आसानी से बाजार से खरीद कर धोती कुर्ता पहन सकते हैं। इस पूजा के लिए पीले रंग का कुर्ता सही रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
kurta collection - फोटो : social media
कुर्ता पायजामा

लड़कों को कुर्ता पायजामा पहनना काफी पसंद होता है। सही फिटिंग का कुर्ता और उसके साथ पायजामा आपके लुक को अलग और स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। आप चाहें तो कोई भी हल्के रंग का कुर्ता बनवा सकते हैं। 

4 of 6
jeans and kurta - फोटो : istock
जींस और कुर्ता

अगर आप कुर्ता पायजामा पहनने में सहज नहीं हैं तो जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता आपके लुक को क्लासी बनाएगा। हल्के रंग का कुर्ता और डेनिम जींस आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram
प्रिंटेड टीशर्ट

आजकल बाजार में जन्माष्टमी के लिए खासतौर पर कान्हा की तस्वीर लगी टीशर्ट मिल रही हैं। अगर आप कुछ हल्का पहनने का सोच रहे हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : instagram
कान्हा लुक

अगर आप किसी झांकी में शामिल होने का सोच रहे हैं, या ऐसे ही कुछ सबसे खास पहनना चाहते हैं तो आप कान्हा लुक भी कैरी कर सकते हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें