Janmashtami 2024: हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 26 अगस्त को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने धरती पर मौजूद लोगों को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था।
इसी वजह से जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं, विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, और श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में भजन-कीर्तन और झांकी आयोजन करते हैं। आधी रात के समय, जो कि भगवान कृष्ण का जन्म समय माना जाता है, मंदिरों में उनकी मूर्ति को झूले में रखकर भगवान का स्वागत किया जाता है। भक्तगण इस समय का आनंद लेते हैं।
इस दिन जगह-जगह झांकी लगाई जाती हैं, जिसमें लोग राधा-कृष्ण की तरह तैयार होते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी के दिन राधा रानी की तरह तैयार होना चाहती हैं तो टीवी की राधा यानी कि मल्लिका सिंह से टिप्स लें।