फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज सुबह 'क्या पहने' जैसे सवालों से रहते हैं परेशान तो 'कैप्सूल वार्डरोब' है समस्या का समाधान

Wed, 18 Mar 2020 11:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रोज सुबह ऑफिस जाने के पहले बस एक ही सवाल परेशान करता है वो है 'क्या पहने', अगर आप भी रोज सुबह ऑफिस जाने से पहले यह सोचने में समय निकाल देती हैं कि आज क्या पहनें, तो आपके लिए ही है कैप्सूल वार्डरोब। हमारी सफलता में एक सशक्त व्यक्तित्व का बड़ा योगदान होता है। सवाल यह है कि व्यक्तित्व कैसा हो कि दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डाले। व्यक्तित्व का एक बड़ा हिस्सा आपका पहनावा भी होता है। सामान्य आदमी से लेकर किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के कपड़ों पर लगभग सभी की निगाहें होती हैं। ऐसे में हममें से कई लोग रोज सुबह ऑफिस जाने से पहले इस कशमकश में रहते हैं कि आज क्या पहनंे। हम अक्सर एक से दो घंटे यह सोचने में लगा देते हैं कि ऐसा क्या पहनकर जाएं, जिससे पहली बार में ही इंप्रैशन जम जाए। यूं तो काफी अच्छे से तैयार होने के बाद भी लोग अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं। वहीं साधारण कपड़े पहनने वाला इंसान भी अपने ड्रेस और स्टाइल के चलते लोगों पर गहरी छाप छोड़ जाता है। ऐसे में कैप्सूल वार्डरोब से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 7
क्या है कैप्सूल वार्डरोब
कैप्सूल वार्डरोब में आपकी जरूरत की वे सारी चीजें होती हैं, जो रोजाना आपका समय बचाएंगी और पहनावे को लेकर होने वाली आपकी टेंशन को भी दूर करेंगी। कैप्सूल वार्डरोब में आप वे सभी प्रकार के कपड़े और जूते रख सकते हैं, जो कभी आउट ऑफ फैशन नही होते हैं। जैसे- स्कर्ट, पैंट, शर्ट, जैकेट, पंप शूज आदि।

 
विज्ञापन

3 of 7
सफेद शर्ट
आपकी वार्डरोब में एक सफेद शर्ट होना बेहद जरूरी है। सफेद शर्ट आपके लुक को काफी निखारती है। अगर आपको सफेद रंग पसंद नहीं हैं तो आप शर्ट के लिए न्यूट्रल रंगों का चुनाव कर सकते हैं।

 

4 of 7
पेंसिल स्कर्ट
ऑफिस में कई बार आप प्रोफेशनल दिखने के साथ ही कुछ अलग भी दिखना चाहती हैं। ऐसे में अपनी वार्डरोब में ब्लैक रंग की या चेक वाली पेंसिल स्कर्ट शामिल कर सकती हैं। इसके साथ शर्ट कैरी करें जो इसके लुक को और निखार देगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
पैंट्स और जींस
कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करने वालों को अपने वार्डरोब में अलग अलग तरीके के जैसे- प्लेन, चेक या स्ट्रिप्स वाले पैंट्स शामिल करने चाहिए। ऑफिस के कल्चर में शर्ट और पैंट्स आपको बेहद प्रोफेशनल लुक देते हैं। कई बार जब पैंट पहनने का मन न करें तब आप जींस भी कैरी कर सकती हैं। अपने कलेक्शन में आप स्ट्रैट कट जींस, स्लिम फिट जींस,  बॉयफ्रेंड जींस,  हाई वेस्ट जींस या लो वेस्ट जींस  कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बैग
ऑफिस में अपनी जरूरत और हाइट के हिसाब से बैग कैरी करें। आपका बैग काफी कॉम्पैक्ट होना चाहिए और इसमें दुनिया भर का सामान न बटोरें। केवल अपने मतलब का सामान ही कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
शूज
अपनी वार्डरोब में शूज को भी शामिल करना न भूलें। ऑफिस के लिए पंप शूज, बेलीज या लॉन्ग बूट्स रख सकती हैं। इस बात का ख्याल रखें कि आपके शूज साफ और चमकदार होने चाहिए। गंदे शूज आपकी पूरी पर्सनालिटी को नकारात्मक तरीके से पेश कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें